फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

कमरे में फंदे पर लटका मिला युवा दंपती का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
कमरे में फंदे पर लटका मिला युवा दंपती का शव
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के मकनपुर में सोमवार सुबह एक कमरे में पंखे पर रस्सी के सहारे पति पत्नी का शव लटका मिला। दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसी ने मकान मालिक को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रथम दृष्टया पुलिस सुसाइड मान रही है। पुलिस ने परिजनों को मामले की सूचना देकर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से अनूपशहर बुलंदशहर निवासी रामकुमार उर्फ रामू (25) पत्नी काजल (23) के साथ इंदिरापुरम के मकनपुर में लक्ष्मण त्यागी के मकान में किराए पर रहते थे। वह खोड़ा में खाना बनाने का काम कर अपनी जीविका चला रहे थे। सोमवार सुबह पड़ोसी ने गेट खटखटाया तो राम कुमार का गेट नहीं खुला। इसके बाद पड़ोसियों ने खिड़की से देखा तो रामू और काजल का शव फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने मकान मालिक लक्ष्मण के घर पहुंचकर सूचना दी। लक्ष्मण मौके पर पहुंचे और पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। सूचना पाकर एचएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर दोनों शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। इसके बाद एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह और सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी की।
नहीं मिला सुसाइड नोट, कारण पता करने में जुटी पुलिस
घटनास्थल पर पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मृतक के मोबाइल को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस जांच में आया है कि दोनों शव पंखे के सहारे बंधे अलग-अलग रस्सी के फंदे से लटके थे। मौके से मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस सुसाइड मान नही है। हालांकि परिजनों के आने का पुलिस इंतजार कर रही है। घटना किन कारणों से हुई, पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन

हाल में ही किराए पर लिया था कमरा
मकान मालिक के मुताबिक, डेढ़ से दो माह पहले ही दोनों यहां पर किराए पर रहने के लिए आए थे। सुबह काम पर जाते और शाम को लौट कर आते थे। किराया भी समय पर ही दे रहे थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों में सुबह करीब सात बजे किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों को बाहर बैठे भी देखा था। इसके बाद दोनों कमरे में चले गए थे। हालांकि विवाद के कारण का नहीं पता चला। परिजनों से मामले की जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वर्ष पूर्व हुई थी शादी
मृतक के भाई उमेश ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले ही दोनों की शादी हुई थी। अक्तूबर 2020 में बेटा हुआ था। लेकिन उसकी जन्म के कुछ देर बाद ही मौत हो गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि पांच दिन पहले रामू का किसी से विवाद हुआ था। विवाद करने वाले ने अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांग ली थी। इसके बाद विवाद खत्म हो गया था।

कोट्स
पुलिस को सुबह सूचना मिली थी। मौके पर फॉरेसिंक टीम के साथ पहुंचकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में सुसाइड प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों से बातचीत के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - अंशु जैन, सीओ इंदिरापुरम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed