फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

ठेके से शराब चुराकर महंगी बेचने वाले तीन धरे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
ठेके से शराब चुराकर महंगी बेचने वाले तीन धरे
विज्ञापन

साहिबाबाद। साहिबाबाद पुलिस ने ठेके में सेंधमारी कर शराब चोरी कर महंगे दाम पर बेचने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार, पांच पेटी शराब बरामद की है। आरोपियों ने मोहननगर के ठेके में 10 मई को ही चोरी की थी। लॉकडाउन में काम मंदा चलने पर आरोपी चोरी कर शराब बेचकर मुनाफा कमा रहे थे।

एसएचओ विष्णु कौशिक ने बताया कि आरोपियों को चेकिंग के दौरान करहेड़ा कट के पास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी राहुल कुमार निवासी भोजपुर, अंजारुल निवासी सुदामापुरी विजयनगर और बब्लू निवासी विजयनगर बाईपास है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मोहननगर चौराहे पर एक शराब के ठेके में सेंधमारी कर आठ पेटी शराब चोरी की थी। तीन पेटी शराब आरोपियों ने बेची थी। जबकि पांच पेटी शराब, लोहे की रॉड, एक क्रेटा कार और 630 रुपये पुलिस ने बरामद किए हैं। एसएचओ ने बताया कि बब्लू कबाड़ी का काम करता है। जबकि राहुल डंपर चलाता है। वह अपने मालिक की गाड़ी लेकर कहीं जाने की बात कहकर आया था। यहां पर आकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कर्फ्यू में काम मंदा हो गया। इससे खर्च चलाने में परेशानी हो रही थी। शराब की मांग अधिक थी। इसलिए वह चोरी कर मनमाने दाम पर शराब बेचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed