फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad News

रोडरेज में स्कोर्पियो सवार बदमाशों ने ई रिक्शा चालक को मारी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad News
रोडरेज में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने ई रिक्शा चालक को मारी गोली
विज्ञापन

साहिबाबाद। वजीराबाद रोड पर डीएलएफ टोल प्लाजा कट पर बृहस्पतिवार को रोडरेज के बाद स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने एक ई रिक्शा चालक को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद स्कॉर्पियो सवार फरार हो गए। भागते समय बदमाशों ने दुकान के बाहर खड़े एक युवक को भी टक्कर मार दी। उसके पैर में चोट आई है। पुलिस गाड़ी नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
वजीराबाद रोड पर सीमापुरी को जाने वाली सड़क पर डीएलएफ टोल प्लाजा कट पर बृहस्पतिवार दोपहर सवा 12 बजे एक कार एक साइकिल सवार से टकरा गई। जिसको लेकर साइकिल चालक और कार चालक के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान कट पर खड़े ई रिक्शा चालकों ने साइकिल सवार की तरफ से कार सवार युवक की पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने मामले को शांत करा दिया। जिसके बाद कार चालक वहां से चला गया। करीब दस मिनट बाद कार चालक अपने तीन अन्य साथियों के साथ स्कॉर्पियो में आया। वह मारपीट करने वालों की जानकारी करने लगा। इस दौरान उसने वहां पर खड़े ई रिक्शा चालक साहिबे आलम उर्फ राजा को पकड़ लिया। युवक ने पिस्टल निकालकर ई रिक्शा चालक के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही साहिबे आलम सड़क पर गिर गया। गोली मारने के बाद बदमाश स्कॉर्पियो में बैठकर दिल्ली सीमापुरी की तरफ फरार हो गए। पुलिस साहिब को घायल अवस्था में एमएमजी लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। एसपी सिटी-2 ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। युवक को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

कैमरे में कैद हुई बदमाशों की स्कॉर्पियो
पुलिस ने जिस तरफ बदमाश भागे थे उस रास्ते पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो एक कैमरे में बदमाशों की स्कॉर्पियो कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों का सुराग लगा रही है। पुलिस दावा कर रही है कि उन्हें कई सुराग मिले हैं, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के ही हैं गोली मारने वाले
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो झगड़े के करीब दस मिनट बाद ही कार सवार युवक स्कॉर्पियो में अपने साथियों के साथ दोबारा मौके पर आ गया था। इससे साफ है कि बदमाश आसपास ही रहते हैं।
भागते वक्त सड़क पर खड़े एक व्यक्ति को भी कार से मारी टक्कर
गोली मारने के बाद बदमाश स्कॉर्पियो को लेकर तेजी से भागे। इस दौरान उन्होंने कुछ दूरी पर खड़े फर्नीचर कारोबारी जहारुल को टक्कर मार दी। उनके पैर में चोट आई है। आसपास के लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए। हालांकि जहारुल की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है।

स्कॉर्पियो का नंबर निकला ब्रेजा कार का
पुलिस को जांच के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने स्कॉर्पियो कार का नंबर दिया है। पुलिस ने जांच की तो नंबर ब्रेजा कार का निकला। पुलिस कार की तलाश में लगी हुई है। माना जा रहा है कि अगर लोगों द्वारा दिया गया नंबर सही है तो बदमाश पूरी प्लानिंग से आए थे। इससे यह भी लग रहा है कि बदमाश काफी शातिर हैं। पुलिस से बचने के लिए बदमाशों ने पहले ही फर्जी नंबर प्लेट लगाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed