फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

इंदिरापुरम में जीडीए तीन जगहों पर बनाएगा नो पार्किंग जोन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने इंदिरापुरम में सड़कों से जाम की समस्या खत्म करने के लिए तीन जगहों पर नो पार्किंग जोन बनाने का फैसला किया है। इसके लिए भीड़भाड़ वाले तीन जगहों को चिन्हित किया है। सबसे पहले शिप्रा मॉल और हैबिटेट सेंटर के बीच वाली रोड पर नो पार्किंग जोन बनाया जाएगा। बुधवार से नो पार्किंग का बोर्ड लगवाकर इसे लागू कर दिया जाएगा। इसका उल्लंघन करते हुए पकड़े जाने पर जीडीए गाड़ी के चालक से जुर्माना वसूल करेगा।
विज्ञापन


दरअसल, एओए फेडरेशन के अधिकारी कई सालों से इंदिरापुरम की सड़कों को अतिक्रमण और जाम मुक्त बनाने की जीडीए से मांग कर रहे हैं। इसके लिए फेडरेशन के पदाधिकारियों ने अस्थाई पार्किंग बनवाकर लोगों को राहत देने की मांग की थी। मगर अधिकारियों ने इस प्रस्ताव में तमाम खामियां और नियमों का उल्लंघन बताकर नकार दिया। अब जीडीए अधिकारियों ने तीन जगहों पर नो पार्किंग जोन बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने शिप्रा मॉल और हैबिटेट सेंटर के बीच जगह को बुधवार से नो पार्किंग जोन बनने पर इसका सख्ती से पालन कराने की बात कही है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से इंदिरापुरम में वाहनों का जाम और अतिक्रमण खत्म कराने के लिए प्लानिंग बन रही थी। इसमें जीडीए के स्टाफ से कई विचार और तरीके सामने आए। जहां उच्च अधिकारियों ने उन्हीं में से नो पार्किंग जोन के प्वाइंट बनाने का फैसला किया है। इस योजना के तहत इंदिरापुरम में शिप्रा मॉल और हैबिटेट सेंटर के बीच वाली रोड के अलावा शक्ति खंड और वैभव खंड में जगह चिन्हित किया है। उन्होंने बताया यदि कोई भी स्थानीय व्यक्ति नो पार्किंग का बोर्ड लगाने के बावजूद वहां गाड़ी खड़ी करता है तो उसकी गाड़ी को क्रेन से उठवाकर पुलिस स्टेशन में सीज कराया जाएगा, साथ ही चालक से जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरआरआई की टीम ने दिया था सुझाव
जीडीए अधिकारियों ने बताया कि पिछले दिनों सीआरआरआई की टीम ने इंदिरापुरम के भीड़भाड़ वाले इलाके का सर्वे किया था। टीम ने करीब आधा दर्जन जगहों पर जाम की समस्या खत्म करने के लिए पार्किंग बनाने का सुझाव दिया था। इन्हीं जगहों में से तीन जगहों को नो पार्किंग जोन बनाने की निर्णय लिया है। दरअसल, जीडीए फिलहाल पार्किंग नहीं बना सकता है। पार्किंग के विकल्प के तौर पर नो पार्किंग जोन बनाया जाएगा।


बोले अधिकारी
इंदिरापुरम में कई जगहों पर लोग सड़कों पर वाहन खड़े कर देते हैं। इससे जाम लग जाता है। इससे निपटने के लिए जीडीए ने तीन जगहों पर नो पार्किंग जाने बनाने का निर्णय लिया है। बुधवार से सबसे पहले यह व्यवस्था शिप्रा मॉल और हैबिटेट सेंटर के बीच वाली रोड पर लागू हो जाएगी।
एके चौधरी, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed