फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

पुरानी पेंशन की बहाली के लिए शिक्षकों, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते संयुक्त संघर्ष संचालन समिति क?
पुरानी पेंशन की बहाली के लिए शिक्षकों, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गाजियाबाद। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के बैनर तले बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर धरना दिया। जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर सभी ने प्रदर्शन किया और ज्ञापन एसडीएम सदर विनय कुमार को ज्ञापन सौंपा।

संघर्ष संचालन समिति के संयोजक डॉ. अनुज त्यागी ने बताया कि मांग पत्र की अधिकांश मांगे पिछले कई वर्षों से शासन स्तर पर विचाराधीन है। संगठन के लगातार प्रयासों, अनगिनत धरने प्रदर्शन के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। पुरानी पेंशन की बहाली की मांग पिछले 15 वर्षों से लंबित है और सरकार इसे मानने को तैयार नहीं है जबकि यह प्रदेश के 17 लाख कर्मचारी, शिक्षकों और उनके परिवारों से जुड़ी मांग है। कहा कि कोरोना में प्रदेश के शिक्षकों, कर्मचारियों के सहयोग के प्रतिफल में उनके भत्तों और विशेष वेतन को समाप्त कर दिया गया और डीए, एरियर की धनराशि का भुगतान ना करने के आदेश मिले हैं। इससे यह संदेश जाता है कि कर्मचारी और शिक्षकों की इस सरकार में कोई सुनवाई नहीं है। पुरानी पेंशन योजना को बंद करके नई पेंशन योजना शुरू कर दी गई है जो कर्मचारियों के हित में नहीं है। हमारी मांग है कि प्रदेश में निजीकरण और आउटसोर्सिंग पर रोक लगाई जाए। वर्षों से लंबित कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था शुरू की जाए। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में मृतक आश्रित कर्मियों की नियुक्ति शैक्षिक योग्यता के आधार पर हो, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को शिक्षक के पद पर समायोजित किया जाए। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जमुना प्रसाद, महासचिव कनक सिंह, राज्यकर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष देवव्रत चौधरी, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, अमित यादव, मनोज कुमार, के के शर्मा, सचिव विपिन कुमार अन्य कर्मचारी और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed