फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

थाना परिसर में एलआईयू दफ्तर से शातिरों ने कर ली चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
थाना परिसर में एलआईयू दफ्तर से शातिरों ने कर ली चोरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर में बदमाशों के हौसले किस कदर बढ़ हुए हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महिला थाना परिसर में बने एलआईयू (अभिसूचना ईकाई) कार्यालय से चोरी हो गई। शातिर दफ्तर से एलईडी, कंप्यूटर सिस्टम, मॉनिटर, नेट डिवाइस व एडॉप्टर ले गए और पुलिसकर्मियों को भनक तक नहीं लगी। 10 अक्तूबर की सुबह वारदात का पता लगने पर एलआईयू में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज दिवाकर ने सिहानी गेट थाने में केस दर्ज कराया है।
एलआईयू पुलिस के लिए जिलेभर की सूचनाएं संकलित करता है। जिले में इसका दफ्तर लोहिया नगर स्थित महिला थाना परिसर में है। इसी परिसर में क्राइम ब्रांच, क्राइम ब्रांच की विवेचना सेल, एसपी क्राइम का ऑफिस, एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट) है। चारों तरफ पुलिस का पहरा होने के बावजूद चोरों वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

सिहानी गेट थाने में चोरी का केस दर्ज हो गया, लेकिन इसके बावजूद एलआईयू दफ्तर में कार्यरत कर्मचारियों को घटना की भनक तक नहीं है। चोरी के संबंध में एलआईयू के अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक से पूछा तो किसी ने छुट्टी पर होने, किसी ने ड्यूटी पर बाहर होने तो किसी कोई और हवाला देते हुए घटना की जानकारी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ द्वितीय = तहरीर में घटना का समय नहीं बताया गया है। ताला तोड़े बिना और खिड़की या दीवार का काटे बिना चोर दफ्तर में कैसे दाखिल हुए, इसका पता लगाया जा रहा है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed