फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

सपाइयों ने घेरी कलक्ट्रेट, अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
सपाइयों ने घेरी कलक्ट्रेट, अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गाजियाबाद। लखीमपुर खीरी जाने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट का घेराव किया। डेढ़ घंटे तक सपा कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर जोरदार नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष राशिद मलिक और महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। सपाइयों ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी एजेंडे पर काम कर रही है। राहुल चौधरी ने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस लोकतंत्र की आवाज को दबाने का काम कर रही है। प्रदर्शन में वीरेंद्र यादव, संतोष यादव, राजदेवी चौधरी, मधु चौधरी, अभिषेक गर्ग, प्रेमचंद गुप्ता, कृष्ण कुमार यादव, ताहिर अली, संतोष चौधरी, आशीष चौधरी, नदीम खान, अलाउद्दीन अब्बासी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

------
आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
गाजियाबाद। आम आदमी पार्टी की जिला इकाई के नेतृत्व में लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिला संगठन संयोजक अभिषेक सीकरी ने कहा कि पिछलेे 10 महीने से देश का अन्नदाता धरने पर बैठा हुआ है। केंद्र सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। कहा कि लखीमपुर खीरी घटना की उच्चस्तरीय जांच कराते हुए दोषियों को सख्त सजा दी जाए। प्रदर्शन में एसपी सिसोदिया, सचिन तेवतिया, हरेंद्र शर्मा, ललित चौधरी, कल्पना वर्मा, शैलेश कुमार, दिलशाद अहमद, जतिन शर्मा, संजय उपाध्याय, पुष्पा चौहान, हरमीत कौर, देवानंद वर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed