फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

50 प्लॉट पर कब्जा कराने का पत्र वायरल, मंत्री के प्रतिनिधि ने कराया केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
50 प्लॉट पर कब्जा कराने का पत्र वायरल, मंत्री के प्रतिनिधि ने कराया केस
विज्ञापन

गाजियाबाद। 50 प्लॉटों पर अवैध कब्जा कराने के आरोपों वाला पत्र वायरल होने पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री के प्रतिनिधि ने कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि खोड़ा वाले पंडित जी ने प्लॉट पर कब्जा कराने का आरोप लगाकर उनकी व मंत्री की छवि खराब करने की कोशिश की है। जबकि उनका व मंत्री का प्लॉट से कोई लेना-देना नहीं है।
स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग के प्रतिनिधि राजेंद्र मित्तल मेंदी वाला व अजय राजपूत ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि 25 अगस्त को रविंद्र चौधरी के व्हॉट्सएप नंबर पर दोपहर 2.57 बजे एक मेसेज आया। मेसेज में मंत्री व उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। रविंद्र चौधरी से फोन पर वार्ता करने पर उन्होंने बताया कि खोड़ा के किसी पंडित जी ने एक पत्र में मंत्री अतुल गर्ग के प्रतिनिधि अजय राजपूत द्वारा मंत्री संरक्षण में प्लॉट कब्जाने की बात कही है। आरोप है कि मेसेज में अजय राजपूत पर व मंत्री पर 50 प्लॉट पर कब्जा कराने का मनगढ़ंत आरोप लगाकर छवि धूमिल की गई है।
विज्ञापन

कोई सुबूत नहीं दिखा सका आरोप लगाने वाला
मंत्री के प्रतिनिधि का कहना है कि रविंद्र चौधरी ने मेसेज भेजने वाले पंडित जी से बात की तो उन्होंने उनके व मंत्री के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रचार करने की बात कबूल की, लेकिन जब उनसे सुबूत मांगा गया तो उन्होंने कोई सुबूत नहीं दिया। प्रतिनिधि का आरोप है कि खोड़ा वाले पंडित जी ने उनकी व मंत्री की छवि धूमिल करने के लिए झूठे आरोप लगाते हुए मेसेज वायरल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लॉट या पंडित से मेरा कोई लेना-देना नहीं : मंत्री
स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग का कहना है कि कुछ समय पहले खोड़ा वाले पंडित जी ने उनसे संपर्क किया था। उन्होंने 20 साल पहले मिले प्लॉट पर अवैध कब्जा होने की शिकायत की थी। मामला नगर निगम के अधिकारी व मेयर के संज्ञान में भी आया। जांच में पता चला कि पंडित जी के पास प्लॉट संबंधी कोई दस्तावेज नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने व मेयर आशा शर्मा ने मामले से अपने हाथ खींच लिए थे।

जहां भी गए वहां मंत्री के प्रतिनिधि का नाम आया : पंडित जी
खोड़ा वाले पंडित जी (परमात्मा पांडेय) का कहना है कि सुदामापुरी में एक व्यक्ति को नगर की तरफ से एक प्लॉट अलॉट हुआ था। 2007 में उससे उन्होंने प्लॉट ले लिया। वह मार्च में निर्माण कार्य करा रहे थे तो मंत्री का प्रतिनिधि अजय राजपूत पुलिस लेकर पहुंच गया और काम रुकवा दिया। उनके बगल में भी एक प्लॉट था। बाद में अजय राजपूत ने दोनों प्लॉट के आठ लाख रुपये लेकर शांत बैठने को कहा। परमात्मा पांडेय का कहना है कि वह जहां भी गए, वहां जवाब मिला कि मंत्री और उनके प्रतिनिधि का दबाव है। इसलिए कुछ नहीं किया जा सकता। बाद में पता चला कि उनके प्लॉट में अलॉटी का नाम भी बदलवा दिया गया। परमात्मा पांडेय का कहना है उन्होंने केंद्रीय मंत्री वीके सिंह को पत्र लिखा था, जिसमें सिर्फ मंत्री के प्रतिनधि का नाम था। वह पत्र उनके किसी शिष्य ने वायरल कर दिया। कविनगर एसएचओ संजीव शर्मा का कहना है कि मंत्री के प्रतिनिधि की तहरीर पर खंड़ा वाले पंडित जी पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed