{"_id":"612be8a58ebc3e137533876a","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd22497810","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर के हत्यारोपी बाप-बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर के हत्यारोपी बाप-बेटा गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी डीलर के हत्यारोपी बाप-बेटा गिरफ्तार
गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना के नासिरपुर में घर के बाहर लूडो खेल रहे प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में फरार चल रहे जगमाल और उसके पुत्र मोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस जगमाल के नाबालिग बेटे को पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है। तीनों के खिलाफ मृतक के भाई ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
ग्राम नासिरपुर निवासी 48 वर्षीय देवेंद्र प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ ट्रैवल एजेंसी भी चलाते थे। 24 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह अपने घर के बाहर लूडो खेल रहे थे। उनके साथ पड़ोसी रवि, टीटू और सुमित भी थे। तभी पड़ोस में रहने वाला झोलाछाप जगमाल अपने दो बेटों के साथ वहां पहुंचा था और देवेंद्र से बोला कि उसका छोटा भाई वीरू उसे आंख दिखाता है। देवेंद्र ने कहा कि इसकी शिकायत वह उसके भाई से ही करें। इस पर दोनों के बीच बहस हो गई थी। आरोप है कि इसी दौरान जगमाल ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर तमंचे से देवेंद्र की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। शनिवार को इस मामले में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने और मोहल्ले के युवक को फोन कर धमकी देने के मामले में लोगों ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया था। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि पकड़ा गया हत्यारोपी जगमाल शातिर किस्म का अपराधी है। जिसके खिलाफ इस हत्या के अलावा अन्य कई मुकदमे भी दर्ज हैं और वह पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि हत्यारोपियों के खिलाफ हत्या के बाद मोहल्ले के युवक को फोन करके धमकी देने के मामले में भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूछताछ में हत्यारोपियों ने बताया कि देवेंद्र से रंजिश चल रही थी और उसकी हत्या योजनाबद्ध तरीके से की थी। सिहानी गेट कोतवाल मिथिलेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त तमंचे भी बरामद कर लिए गए हैं।