{"_id":"612be7e68ebc3ef9751a2e0d","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2249780140","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत, दो घंटे हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत, दो घंटे हाईवे जाम
विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक नितिन। मसूरी में किसान की मौत के बाद एन एच 9 पर जाम लगाते किसान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के तार की चपेट में आकर किसान की मौत, दो घंटे तक लगा जाम
मसूरी/गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में खेत पर चारा लेने गए किसान की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक केपरिजनों ने शव सड़क पर रखकर एनएच-9 को जाम कर दिया। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक हुई। परिजन 50 लाख रुपये मुआवजे और बिजली अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते रहे। एसडीएम द्वारा पांच लाख रुपये मुआवजे के आश्वासन के बाद जाम खुला। मृतक के पिता ने विद्युत निगम के उप खंड अधिकारी व अवर अभियंता को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मसूरी थाने के गांव नूरपुर निवासी नितिन कुमार सांगवान (32) पुत्र रामबीर रविवार सुबह 8 बजे घर से पशुओं के लिए जंगल से चारा लेने के लिए गए थे। हाइटेंशन लाइन में चारा टकराने से करंट आ गया और नितिन झुलस गए। आसपास काम कर रहे किसानों ने परिजनों को सूचना दी। उसे एनएच-9 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम हाउस ले जाने लगी। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और शव को लेकर मसूरी एनएच-9 पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर डीपी सिंह व सीओ सदर कमलेश पांडे ने भी जाम खुलवाने की कोशिश की। इससे ग्रामीण और ज्यादा आक्रोशित हो गए। एसडीएम सदर ने 5 लाख रुपये का मुआवजा बिजली विभाग से दिलाने का आश्वासन दिया।
- मृतक के पिता ने विद्युत अधिकारियों के खिलाफ दी तहरीर
मृतक के पिता रामवीर उर्फ पप्पू ने विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी अंशुल राठी व अवर अभियंता शिवम वर्मा को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
- एनएच-9 पर दो घंटे जाम
घटना के बाद सुबह साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे तक जमा लगा रहा। गाजियाबाद से हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, मुरादाबाद, बरेली व लखनऊ जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। गर्मी के कारण लोग परेशान होते रहे। लोगों के विरोध के कारण पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही। लंबे रूट पर जाने वाले लोगों केसाथ स्थानीय लोगों भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
- शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग ने नहीं की कार्रवाई
नूरपुर के प्रधान नवल कुमार ने बताया कि गांव के जंगल में खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। उसके तार झुलने लगे हैं, जिससे पहले भी कई किसान चपेट में आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि विभाग से पहले कई बार तारों को ठीक करने के लिए कहा गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
- एसडीओ करेंगे जांच
किसान की मौत के प्रकरण में एसडीओ को जांच सौंपी गई है। जिसकी लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-ब्रह्मानंद, अधिशासी अभियंता