फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

आज बयान दर्ज कराने आ सकते हैं ट्विटर के एमडी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
आज बयान दर्ज कराने आ सकते हैं ट्विटर के एमडी
विज्ञापन

लोनी। बुजुर्ग के साथ मारपीट और दाढ़ी काटने की वीडियो को वायरल करने के मामले में ट्विटर के एमडी बुधवार को लोनी बॉर्डर थाना पहुंचकर अपने बयान दर्ज करा सकते हैं। एमडी की तरफ से उनके अधिवक्ता ने मंगलवार को लोनी बॉर्डर पुलिस से संपर्क कर यह जानकारी दी। उधर, बुजुर्ग के साथ मारपीट के मामले में फरार चल रहे 11वें व आखिरी आरोपी आवेश चौधरी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया।
लोनी बॉर्डर पुलिस के मुताबिक मंगलवार को ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी की तरफ से उनके अधिवक्ता ने पुलिस से संपर्क किया। अधिवक्ता ने बुधवार को एमडी के थाने पहुंचने की जानकारी दी है। भड़काऊ ट्वीट डिलीट न करने को लेकर एमडी अपने बयान दर्ज कराएंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भड़काऊ ट्वीट के संबंध में ट्विटर इंडिया के एमडी से सवाल-जवाब किए जाएंगे। बता दें कि बुजुर्ग की दाढ़ी काटने की घटना के बाद भड़काऊ ट्वीट को लेकर लोनी बॉर्डर पुलिस ने ट्विटर समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने ट्विटर को नोटिस भेजकर 12 बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी तो वहीं ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी को एक सप्ताह के भीतर थाने में पेश होने के निर्देश दिए थे। एमडी ने अपने स्पष्टीकरण में वीडियो कांफ्रेंसिंग से प्रक्रिया जारी रखने का प्रस्ताव रखा था, जिसे पुलिस ने खारिज कर दिया। साथ ही एमडी को दूसरा नोटिस भेजकर 24 जून की सुबह साढ़े 10 बजे तक थाने में पेश होने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में मंगलवार को एमडी के अधिवक्ता ने पुलिस से संपर्क कर बुधवार को एमडी के थाने पहुंचने की जानकारी दी।
विज्ञापन

दाढ़ी काटने के 11वें आरोपी को भी जमानत
लोनी बॉर्डर एसएचओ अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि बुजुर्ग अब्दुल समद के साथ मारपीट और दाढ़ी काटने के मामले में फरार चल रहे अंतिम आरोपी आवेश चौधरी ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर किया है। कोर्ट से आरोपी को जमानत मिल गई है। दाढ़ी काटने के मामले में सभी आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। मुख्य आरोपी प्रवेश गुर्जर रंगदारी के मामले में जेल में बंद है। एसएचओ का कहना है कि प्रवेश को रिमांड पर लेने के बाद वह मोबाइल बरामद किया जाएगा, जिससे वीडियो बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed