{"_id":"60b538e28ebc3eb5fd35836c","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2196319106","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में आग लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में आग लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
विज्ञापन
स्कूटी सवारों द्वारा दुकान में लगाई गई आग
- फोटो : GHAZIABAD City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान में आग लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
गाजियाबाद। कोरोना कर्फ्यू के बीच स्कूटी सवार युवकों ने दुकान में आगजनी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। घटना सिहानी गेट थानाक्षेत्र के भाटिया मोड़ स्थित छज्जू क्वार्टर में हुई। गनीमत रही कि आरोपियों को शटर के नीचे से पेट्रोल डालते हुए पड़ोसी ने देख लिया और दुकान मालिक को सूचना दे दी। इसके चलते आग पर जल्द काबू पा लिया गया। घटना के संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात स्कूटी सवारों के खिलाफ आगजनी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
भाटिया मोड़ के छज्जू क्वार्टर में अवनीश कुमार पांडे परिवार के साथ रहते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने घर के बाहरी हिस्से में किराना की दुकान खोली हुई है। रविवार तड़केस्कूटी सवार दो युवक उनकी दुकान पर आए। कुछ देर इधर-उधर देखने के बाद उन्होंने शटर के नीचे से उनकी दुकान में पेट्रोल डाला और फिर आग लगा दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित अवनीश कुमार का कहना है कि युवकों को ऐसा करते हुए उनके एक पड़ोसी ने देख लिया था, जिसके बाद पड़ोसी ने उन्हें सूचना दी। पड़ोसियों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया गया।
कोरोना काल में कैफे बंद होने पर खोली दुकान
अवनीश कुमार पांडे का कहना है कि पहले वह घर के बाहरी हिस्से में साइबर कैफे चलाते थे। कोराना काल में साइबर कैफेबंद होने के कारण आर्थिक हालत दयनीय हो गई। इसी के चलते परिवार की आजीविका चलाने के लिए उन्होंने हाल ही में किराना की दुकान शुरू की थी। उनका कहना है कि पड़ोसी की तत्परता के चलते आग पर जल्द काबू पा लिया गया। अगर पड़ोसी नहीं देखता तो पूरी दुकान जलकर राख हो जाती और उनका सबकुछ बर्बाद हो गया होता। ऐसी स्थिति में वह भूखों मरने की कगार पर आ जाते।
विज्ञापन
रंजिश न विवाद तो आखिर वजह क्या
पीड़ित दुकानदार का कहना है कि उनका किसी से न तो कोई विवाद है और न ही रंजिश। उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि स्कूटी सवार कौन थे और उनका क्या मकसद था। गौर करने वाली बात यह है कि आरोपी कोरोना कर्फ्यू के बीच आए और आगजनी कर फरार हो गए और पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। एसएचओ सिहानी गेट कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि अज्ञात स्कूटी सवारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्हें ट्रेस करने के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।