फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

ट्रेन चालक की चिट्ठी ने खोल दिया युवती से दुष्कर्म और हत्या का राज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
युवती की हत्या और दुष्कर्म के मामले में मसूरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी। - फोटो : GHAZIABAD City
ट्रेन चालक की चिट्ठी ने खोल दिया युवती से दुष्कर्म और हत्या का राज
विज्ञापन

गाजियाबाद/मसूरी। चार दिन पहले मसूरी में आध्यात्मिक नगर हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर युवती का शव मिलने केमामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, दुष्कर्म से गर्भवती होने पर युवती के प्रेमी परवेज निवासी मयूर विहार मसूरी ने ही उसे ट्रेन के आगे धक्का देकर मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने परवेज के अलावा असलम निवासी डासना और आकाश नगर मयूर विहार निवासी हसीन को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में तीनों ने युवती से शारीरिक संबंध होने की बात कबूल की है। पुलिस का कहना है कि युवती के पेट में मिले भ्रूण का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा के मुताबिक गत 30 जनवरी को युवती की बड़ी बहन की डिलीवरी हुई थी, लिहाजा परिवार के सभी लोग अस्पताल में थे। युवती घर पर अकेली थी। इसी बीच रात करीब सवा दो बजे उसके प्रेमी परवेज ने बातचीत के बहाने उसे घर से बाहर बुलाया। बात करते-करते दोनों रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गए। वहां युवती ने परवेज से उसके द्वारा गर्भवती होने की बात कहते हुए शादी का दबाव डाला। इस पर परवेज ने पीछा छुड़ाने की ठान ली। इसी बीच ट्रेन आ गई और परवेज ने युवती को ट्रेन के आगे धकेल दिया और भाग गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर परवेज के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

लोको पायलट की सूचना से खुला राज
युवती के परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे, लेकिन पुलिस की जांच की सुईं आत्महत्या पर ही अटकी थी। इसी बीच पुलिस को ट्रेन के लोको पायलट का सूचना मीमो मिला। जिसमें उसने जिक्र किया था कि संभवत: पति-पत्नी आपस में झगड़ रहे थे। इसी बीच पति ने पत्नी को ट्रेन के आगे धक्का दे दिया। लोको पायलट की सूचना पर पुलिस ने जांच की तो हत्या की बात पुष्टी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट में किसका बच्चा था, जानने को होगा डीएनए टेस्ट
एसपी ग्रामीण के मुताबिक, परवेज के अलावा असलम और हसीन ने भी युवती से शारीरिक संबंध होने की बात कबूली है। युवती करीब तीन माह की गर्भवती थी। युवती के पेट में पल रहा भ्रूण किसका था, इसकी जांच के लिए तीनों आरोपियों का सैंपल लेकर भ्रूण का मिलान कराया जाएगा। एसपी ग्रामीण ने बताया कि आत्महत्या के लिए मजबूर करने के केस को हत्या, दुष्कर्म और गर्भपात की धाराओं में तरमीम कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed