फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

स्कूटी समेत बुजुर्ग लापता, एटीएम से निकाली रकम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
अपह्त ज्ञानप्रकाश त्यागी। - फोटो : SHAHIBABAD
बुजुर्ग स्कूटी समेत लापता, बाद में एटीएम से निकले रुपये
विज्ञापन

गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम थानाक्षेत्र के चौधरी एंक्लेव निवासी 65 वर्षीय ज्ञानप्रकाश त्यागी स्कूटी समेत लापता हो गए। गत चार जनवरी से लापता बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि, बीच में उनके एटीएम से रकम जरूर निकाली गई। परिजनों ने अनहोनी आशंका जाहिर कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सेक्टर-23 में गुलधर सेकेंड स्थित चौधरी एंक्लेव निवासी ज्ञान प्रकाश त्यागी एक निजी कंपनी में जॉब करते थे। बेटे कृष्णकांत की जॉब लगने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। वर्तमान में वह घर पर रहकर खेतीबाड़ी कर रहे थे। बेटे कृष्णकांत के मुताबिक गत चार जनवरी की शाम गोविंदपुरम में अपने परिचित के यहां जागरण में जाने की बात कहकर स्कूटी लेकर गए थे। सुबह तक वापस न आने पर उनकी तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद उनके भतीजे राजकुमार त्यागी ने मधुबन-बापूधाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

बिहार मिली जानकारों की लोकेशन
परिजनों के मुताबिक 4 जनवरी की शाम करीब साढ़े 7 बजे ही ज्ञान प्रकाश त्यागी का मोबाइल बंद हो गया था। उनकी आखिरी लोकेशन गोविंदपुरम इलाकेमें ही मिली थी। जांच में यह भी पता चला कि मुरादनगर व मोदीनगर केएटीएम बूथ से उनके खाते से 50 हजार रुपये निकाले गए। कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि ज्ञानप्रकाश त्यागी के खाते से रकम किसी अन्य व्यक्ति ने निकाली है। इसी के चलते परिजनों ने अपहरण और अन्य अनहोनी की आशंका जाहिर की है। वहीं, जिन जानकारों के यहां जागरण में जाने की बात कही गई थी, उनकी लोकेशन बिहार मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे का आज तक नहीं लागा सुराग
परिजनों के मुताबिक, ज्ञानप्रकाश त्यागी का एक बेटा नकुल त्यागी भी तीन साल पहले लापता गया था। आज तक उसका भी कोई सुराग नहीं लग सका है। अब पिता भी लापता हो गए, जिसके चलते पूरा परिवार परेशान है। मधुबन-बापूधाम एसएचओ अमित कुमार खारी ने बताया कि कुछ संदिग्धों की लोकेशन बिहार मिली है। उन पर काम किया जा रहा है। जल्द ही बुजुर्ग के बारे में सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed