फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

लॉकडाउन में नौकरी छूटी, ठगों ने खाता किया खाली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
लॉकडाउन में नौकरी छूटी, ठगों ने खाता किया खाली
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना काल में विजयनगर क्षेत्र निवासी अंकुर भाटी को दोहरी चोट लगी। लॉकडाउन के दौरान उनकी नौकरी छूट गई और साइबर ठगों ने उनके खाते से 42 हजार रुपये उड़ा लिए। मोबाइल पर मैसेज मिलने के बाद उन्हें घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने बैंक व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विजयनगर थानाक्षेत्र के मोहल्ला गऊपुरी में रहने वाले अंकुर भाटी ने बताया कि वह लॉकडाउन से पहले दिल्ली में नौकरी करते थे। लॉकडाउन के चलते उनकी नौकरी छूटी हुई है। उन्होंने बताया कि उनका खाता दादरी के आईसीडी तिलपता स्थित पंजाब नेशनल बैंक में है। उनके खाते से साइबर अपराधियों ने 42 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनका एटीएम कार्ड उनके पास था। जानकारी करने पर पता चला कि उक्त रकम निठारी से निकाली गई है। मोबाइल पर मैसेज आने पर ठगी का पता चला। विजयनगर एसएचओ महावीर सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed