फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

सब्जी बनाने से इन्कार पर ट्रक चालकों ने की क्लीनर की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
सब्जी बनाने से मना करने पर ट्रक चालकों ने की साथी की हत्या
विज्ञापन

गाजियाबाद। सब्जी बनाने से मना करने पर दो ड्राइवरों ने साथी क्लीनर की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। घटना बीते तीन सितंबर को विजयनगर थानाक्षेत्र में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने रॉड से हमला कर साथी को लहूलुहान कर दिया। चार दिन बाद उपचार के दौरान मौत होने के बाद परिजनों ने रविवार को तहरीर दी, जिसके जिसके आधार पर बबलू व रतनेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
मूलरूप से बिलग्राम, हरदोई के रहने वाले रामभजन परिवार के साथ विजयनगर क्षेत्र में रहते हैं। वह बड़े बेटे रामसेवक के साथ तिगरी कट की एक ट्रांसपोर्ट में चालक की नौकरी करते हैं, जबकि उनका छोटा बेटा रामसजावन ट्रक क्लीनर था। रामभजन का कहना है कि गत तीन सितंबर की रात नौ बजे साथ में काम करने वाले चालक धर्मवीर उर्फ बब्लू और रत्नेश सिंह राठौर कंपनी में आलू, टमाटर लेकर आए और रामसजावन से सब्जी बनाने को कहा। रामभजन का कहना है कि उनके बेटे रामसजावन ने कमरे पर जाने की बात कहते हुए सब्जी बनाने से मना कर दिया। इस बात पर उनके बीच कहासुनी हो गई। थोड़ी देर बाद ही उनके पास फोन आया कि धर्मवीर व रत्नेश ने रॉड मारकर रामसजावन को लहूलुहान कर दिया है और वह बेहोश पड़ा है।
विज्ञापन

रामभजन का कहना है कि वह मौकेपर पहुंचे तो दोनों आरोपी फरार हो चुके थे। उन्होंने बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे दिल्ली केलोकनायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। सात सितंबर की देर रात रामसजावन ने दम तोड़ दिया। विजयनगर एसएचओ श्यामवीर सिंह ने बताया कि रविवार को मृतक के पिता ने नामजद तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed