{"_id":"62e193c0ea63e628937f197f","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2421519152","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दादागिरी: छक कर खाईं कचौड़ियां, दुकानदार ने मांगे रुपये तो उस पर पलट दी गरम तेल से भरी कढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादागिरी: छक कर खाईं कचौड़ियां, दुकानदार ने मांगे रुपये तो उस पर पलट दी गरम तेल से भरी कढ़ाई
Thu, 28 Jul 2022 01:06 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी(गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी(गाजियाबाद)
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:06 AM IST
सार
मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद पंत ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
कचौड़ी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मसूरी थाना क्षेत्र के डासना में कचौड़ी के आठ रुपये मांगने पर ग्राहक सोनू ने कचौड़ी विक्रेता राशिद पर गरम तेल डाल दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। राशिद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में राशिद के भाई आशिप ने सोनू के खिलाफ मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
आशिफ का कहना है कि उनका भाई राशिद की डासना किला के पुराना बाजार में कचौड़ी की दुकान है। सोमवार सुबह सोनू अपनी बेटी के साथ दुकान पर आया और उसने कचौड़ी खाई।
विज्ञापन
रुपये मांगने पर सोनू ने आठ रुपये पेटीएम करने की बात कही। राशिद ने पेटीएम चेक किया तो रुपये नहीं आए। राशिद ने रुपये मांगे तो सोनू ने अपनी बेटी को पास में खड़े एक व्यक्ति पास भेजा और राशिद पर गरम तेल से भरी कढ़ाई पलट दी।