{"_id":"6161f4358ebc3e0c52473c60","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd227423622","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के लिए दोस्तों ने की छात्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के लिए दोस्तों ने की छात्र की हत्या
विज्ञापन
अनुज का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के लिए दोस्तों ने ईंट से कुचलकर की पांचवीं के छात्र की हत्या
गाजियाबाद। नशे के लिए दोस्तों ने सुदामापुरी निवासी पांचवीं कक्षा के छात्र अनुज उर्फ सन्नी (13) की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। छात्र बृहस्पतिवार दोपहर को घर से निकला था। शनिवार रात उसका शव क्रासिंग रिपब्लिक की सेवियर सोसायटी के पीछे झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस ने छात्र की हत्या में उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग होने के कारण दोनों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
सुदामापुरी निवासी लटूरी चिनाई मिस्त्री हैं। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने के बाद वह बेटे अनुज उर्फ सनी की परवरिश करते थे। सन्नी के ताऊ सत्यप्रकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को सन्नी घर से गया था। देर रात तक जब घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। सीओ प्रथम महीपाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को क्रासिंग रिपब्लिक की सेवियर सोसायटी के पीछे झाड़ियों में शव मिलने की सूचना मिली, जिसकी शिनाख्त सन्नी के रूप में हुई।
दोस्तों से पूछताछ से हुआ खुलासा
सुदामापुरी में पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि सन्नी को आखिरी बार मोहल्ले के ही तीन नाबालिग लड़कों के साथ देखा गया था। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरू में उन्होंने गुमराह किया, लेकिन सच बताने पर छोड़ने की बात कही तो उन्होंने सारा घटनाक्रम बताते हुए सन्नी की हत्या कबूल कर ली।
विज्ञापन
नशा करने के लिए गए थे 3 किलोमीटर दूर
पुलिस के मुताबिक सन्नी और उसके तीनों दोस्त सुलोचन का नशा करते थे। बृहस्पतिवार को चारों दोस्त नशा करने के लिए तीन किलोमीटर दूर सेवियर सोसायटी के पीछे गए थे। वहां ज्यादा नशा करने की होड़ में सन्नी का 12 वर्षीय दोस्त से विवाद हो गया। सन्नी ने ईंट उठाकर मारी तो वह 16 वर्षीय दोस्त के पैर में लग गई। उसने तैश में आकर सन्नी के सिर में ईंट से वार कर दिया। जमीन पर गिरने के बाद 16 और 12 वर्षीय दोस्तों ने ईंट से सिर कुचलकर सन्नी को मौत के घाट उतार दिया। तीसरा दोस्त हत्या में शामिल नहीं था।
मृतक के परिजनों को कर दिया था गुमराह
सत्यप्रकाश का कहना है कि शुक्रवार को उन्होंने भी सन्नी के तीनों दोस्तों से पूछताछ की थी, लेकिन उन्होंने उसके बारे में जानकारी से इनकार कर दिया था।
इनसेट......
परवरिश में कमी के चलते नशे की लत में पड़ गया सन्नी
सत्यप्रकाश का कहना है कि मां के घर छोड़कर जाने के बाद दादी ही सन्नी का ख्याल रखती थी। एक साल पहले दादी के देहांत के बाद उसकी की परवरिश बिगड़ गई। दो साल पहले सन्नी तीसरी कक्षा में पढ़ता था। कोरानाकाल में दो साल से वह स्कूल नहीं जा रहा था। पिता लटूरी के काम पर जाने के बाद सन्नी घर पर अकेला रह जाता था। इसी दौरान गलत संगत मिलने के कारण वह नशे की लत में पड़ गया।