{"_id":"612548188ebc3e7a1b2541e5","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2246720197","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद : आज 39 केंद्रों पर 15 हजार का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद : आज 39 केंद्रों पर 15 हजार का टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद : आज 39 केंद्रों पर 15 हजार का टीकाकरण
गाजियाबाद। जिले के 39 केंद्रों पर बुधवार को 15 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा। मंगलवार को 98 केंद्रों पर 27961 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. जीपी मथूरिया ने बताया कि जिले में अब तक 18.40 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है और अब मेगा टीकाकरण की तैयारी की जा रही है।
जिले में मंगलवार को 2105 सैंपल की रिपोर्ट आई, लैब टेक्नीशियन संक्रमित पाया गया। टेक्नीशियन इंदिरापुरम गुरुद्वारे में लंबे समय से संदिग्धों के सैंपल की जांच कर रहा था। बम्हैटा की एक महिला भी संक्रमित पाई गई है, सांस लेने में परेशानी होने पर उसे भी संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी विभाग ने पुष्टि नहीं की है। अब जिले में अधिकारिक तौर पर तीन सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक जिले में 55628 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इलाज के बाद अब तक 55164 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। गंभीर रूप से बीमार 461 मौत की पुष्टि की गई है।