{"_id":"6122a7ea8ebc3e7a051b506f","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd22456498","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामपार्क पुलिस चौकी के पास भाजपा नेता से लूटा मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामपार्क पुलिस चौकी के पास भाजपा नेता से लूटा मोबाइल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्यामपार्क पुलिस चौकी के पास भाजपा नेता से लूटा मोबाइल
साहिबाबाद। श्याम पार्क पुलिस चौकी के पास भाजपा के लाजपतनगर से पूर्व मंडल उपाध्यक्ष से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। आरोपी जीटी रोड की ओर भाग गए। पीड़ित ने साहिबाबाद थाने में शिकायत दी है।
श्यामपार्क में रहने वाले राजकुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार दोपहर को करीब दो बजे जैन पार्क से पैदल घर की ओर आ रहे थे। श्यामपार्क पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो उनके मोबाइल पर किसी परिचित का फोन आ गया। वह बात करते हुए आगे की ओर चल रहे थे। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे मोबाइल लूट लिया। मोबाइल छीनने के दौरान उनका चश्मा गिर गया। पीड़ित ने शोर भी मचाया, लेकिन वह बाइक का नंबर नहीं देख सके। पीड़ित ने बताया कि बदमाश लाल और काली बाइक पर थे। वारदात को अंजाम देने के बाद जीटी रोड की ओर भाग गए। पीड़ित ने साहिबाबाद थाने में शिकायत दी है।
ि
पीड़ित राजकुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपने मोबाइल की लोकेशन देखी तो वह सवा तीन बजे राजनगर एक्सटेंशन में मिली। वह चौकी इंचार्ज के साथ गाड़ी से राजनगर एक्सटेंशन जाने के लिए निकले तो जाम में फंस गए। इसके बाद बदमाशों ने मोबाइल बंद कर दिया। इससे उन्हें लोकेशन नहीं मिल सकी। उन्हें वापस लौटना पड़ा।