{"_id":"60e20bae8ebc3ebb4d70b162","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd221669914","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में पारदी गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में पारदी गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में पारदी गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार
गाजियाबाद। कविनगर पुलिस ने मुठभेड़ केबाद अंतरराज्यीय पारदी गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में लूट और चोरी की बड़ी घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस की गोली से घायल हुए बदमाश को अस्पताल मे भर्ती कराया है। वहीं इस दौरान एक सिपाही भी मुठभेड़ केदौरान घायल हो गया।
सीओ कविनगर अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि शहर में लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए कुछ लोग घूम रहे हैं। वह कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग शुरू करा दी। रविवार रात अवंतिका चौकी रेलवे फाटक के पास पुलिस ने तीन लोगों को रोकने की कोशिश की, आरोपी भागने लगे। जैसे ही पुलिस ने उनका पीछा किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मध्यप्रदेश निवासी करण के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से तीन लोगों गिरफ्तार किया है। इनमें करण, रांझा और कैलाश शामिल हैं। बताया कि करण पर मध्यप्रदेश पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में एक सिपाही मनजीत भी गोली लगने से घायल हो गए, उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया पूछताछ में तीन राज्यों में चोरी और लूटपाट की घटनाओं की जानकारी मिली है। आरोपियों से और घटनाओं के बारे में पूछा जा रहा है। बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर ज्यादा घटनाओं को अंजाम देते हैं।