फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

तापमान पहुंचा 43 डिग्री, गर्मी से बढ़ी बेचैनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
तापमान पहुंचा 43 डिग्री, गर्मी से बढ़ी बेचैनी
विज्ञापन

साहिबाबाद। गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। मंगलवार को इस सीजन का सबसे अधिक 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 34 डिग्री रहा। आने वाले कुछ दिनों राहत मिलने वाली नहीं है। तापमान और उमस परेशान करेगी। मंगलवार को तेज गर्मी के कारण दिन में लोगों में बेचैनी रही। कृषि एवं मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसवी सिकेरा का कहना है कि अभी एक सप्ताह तक इसी तरह से गर्मी होगी, इसके बाद मानसून सक्रिय होगा।
भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को तो गाजियाबाद का तापमान 40 को पार कर गया। अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोमवार को गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था। जबकि न्यूनतम तापमान तीस डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार को दोनों तापमान में उछाल आया। वहीं पिछले वर्ष के मुकाबले भी इस वर्ष तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले वर्ष 29 जून को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 41 डिग्री और 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले एक सप्ताह तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली नहीं है।
विज्ञापन

चिड़चिड़ापन और ब्लड प्रेशर की होती है परेशानी
एमएमजी अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आरपी सिंह का कहना है कि तापमान बढ़ने पर शरीर का तापमान भी प्रभावित होता है। गर्मी में इंसान में भी गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है। सबसे अधिक परेशानी लोगों को ब्लड प्रेशर की होती है। किसी की बीपी बढ़ने से परेशानी होती है तो किसी की कम हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि खानपान का विशेष ध्यान रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed