फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

गाजियाबाद : 14 महीने बाद सबसे कम दो संक्रमित मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
गाजियाबाद : 14 महीने बाद सबसे कम दो संक्रमित मिले
विज्ञापन

गाजियाबाद। 14 महीने के बाद जिले में सबसे कम सिर्फ दो मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। पिछले साल छह अप्रैल को दो मरीजों की पुष्टि हुई थी, इसके बाद इतने कम पर संक्रमण नहीं आया। इस वर्ष अप्रैल में सर्वाधिक 1740 मरीजों की पुष्टि हुई थी।

शुक्रवार को 118 अपेक्षा सक्रिय मरीजों की संख्या शनिवार को घटकर 93 पर आ गई है। 25 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए, लेकिन जारी बुलेटिन में शून्य डिस्चार्ज बताया गया है। अब तक जिले में 55496 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं, इनमें से 54942 संक्रमण मुक्त हो गए हैं। अब तक 461 मरीजों की संक्रमण के दौरान मौत हो चुकी है। शनिवार को कुल 58 कोविड अस्पतालों में सिर्फ 105 भर्ती थे। इनमें से भी 59 सामान्य बेड पर थे और 46 आईसीयू में भर्ती हैं। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया गंभीर मरीजों की संख्या बहुत कम हो गई है, लेकिन कोविड प्रोटोकॉल का पालन पूरी तरह से करना जारी रखें। सीएमओ ने बताया सभी 59 कोविड अस्पतालों में 3410 सामान्य और 731 आईसीयू बेड हैं। इस समय 4036 कोविड बेड खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed