फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

बदमाशों ने शराब भरा ट्रक पलटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
बदमाशों ने शराब से भरा मिनी ट्रक लूटा, महमूदपुर गांव में पलटा
विज्ञापन

साहिबाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र के नए बस अड्डे से बृहस्पतिवार शाम गन प्वाइंट पर बदमाशों ने 400 पेटी शराब से लदे मिनी ट्रक को लूट लिया। बाइक सवार बदमाशों ने ओरवरटेक कर ट्रक को रोका था। इसके बाद दो बदमाशों ने चालक परिचालक को गन प्वाइंट पर लिया था। बदमाश चालक और परिचालक को लोनी के बंथला में उतारकर अपने दो साथियों को लेकर भाग रहे थे। टीलामोड़ थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में ट्रक पलट गया। आरोपी मौके से फरार हो गए। चालक ने मालिक और पुलिस को सूचना दी। एसएसपी के आदेश पर टीलामोड़ थाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, दादरी निवासी ट्रक चालक शहजाद और परिचालक श्याम सिंह निवासी बनवारी नगर गली नंबर तीन सिहानी गेट बृहस्पतिवार को विजयनगर स्थित गोदाम से मिनी ट्रक में अंग्रेजी शराब की 400 पेटी लादकर कोतवाली थाना क्षेत्र के आंबेडकर रोड जाने के लिए निकला था। कोतवाली थाना क्षेत्र के नए बस अड्डे पर दोपहर करीब सवा तीन बजे पीछे से एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने ओवर टेक कर ट्रक को रोक लिया। इसके बाद ट्रक में चढ़कर चालक परिचालक को गन प्वाइंट पर लेकर लोनी के बंथला पहुंच गए। इस दौरान एक बदमाश बाइक पर ट्रक के पीछे चल रहा था। बंथला में चालक और परिचालक को उतारकर अपने दो साथियों को ट्रक में बैठाकर वापस टीलामोड़ की ओर आ रहे थे। रास्ते में महमूदपुर गांव के पास ट्रक पलट गया। आरोपी बाइक और ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। चालक ने मामले की सूचना मालिक को दी। मालिक की सूचना पर टीलामोड़ पुलिस ने लोनी पुलिस को दी। इसके बाद दोनों ट्रक की तलाश कर रहे थे। तभी पुलिस को महमूदपुर गांव के पास ट्रक पलटा होने की सूचना मिली। पुलिस चालक को लेकर पहुंची तो ट्रक पलटा मिला और बदमाशों की एक बाइक खड़ी हुई थी। कुछ लोग शराब की पेटियां लेकर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया है। इसके बाद एसएसपी अमित पाठक ने टीलामोड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। एसएसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। टीलामोड़ पुलिस समेत कई टीमें मामले के खुलासे के लिए काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed