फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

आज से उप्र के टोल प्लाजा पर भी धरना देकर आंदोलन तेज करेंगे किसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
आज से उप्र के टोल प्लाजा पर भी धरना देकर आंदोलन तेज करेंगे किसान
विज्ञापन

साहिबाबाद। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ भाकियू शुक्रवार से उप्र के सभी टोल प्लाजा पर धरना शुरू कर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को भाकियू नेता राकेश टिकैत ने बॉर्डर के साथ-साथ टोल प्लाजा पर भी धरना शुरू करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार अब सुन नहीं रही है तो अब किसान अपने-अपने क्षेत्र के टोल प्लाजा पर धरना शुरू करेंगे। उन्होंने हरियाणा और पंजाब में किसानों की तर्ज पर धरना शुरू करने का किसानों से आह्वान किया। उधर, डीएम अजय शंकर पांडेय और एसएसपी ने अमित पाठक ने यूपी गेट पर निरीक्षण के दौरान किसानों के साथ कई मुद्दों पर वार्ता की।

यूपी गेट पर किसानों के साथ बैठक करने के बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलन को छह माह पूरे हो गए हैं। सरकार किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। लेकिन सरकार की चुप्पी की वजह से हम आंदोलन में पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने एलान किया कि शुक्रवार से यूपी में टोल प्लाजा पर धरने शुरू किए जाएंगे। वहां किसान पहुंचने के बाद धरने पर बैठ जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी भाकियू का टोल फ्री कराने का निर्णय नहीं हुआ है। लिहाजा सभी किसान अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले टोल प्लाजा पर धरना देकर विरोध दर्ज कराएंगे। सरकार को कड़ा संदेश देकर कहा कि यदि टोल प्लाजा पर धरने के बाद भी समाधान नहीं निकलता तो देशभर के किसान सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे। वहीं, डीएम अजय शंकर पांडेय और एसएसपी अमित पाठक के साथ बैठक के बाद राकेश टिकैत ने इसे सामान्य बातचीत बताया। इधर, किसानों ने बुजुर्ग शिवचरण चौधरी का 85वां जन्मदिन मनाया गया। राकेश टिकैत की अगुवाई में किसानों ने पैदल मार्च भी निकाला। जो यूपी गेट फ्लाईओवर के नीचे से शुरू होकर एक्सप्रेस वे पर बने मंच पर जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह जादौन, डीपी सिंह, तेजिन्द्र सिंह विर्क, बलजिंदर मान, आशीष मित्तल, गुरवनीत मांगट, गुरसेवक सिंह, दिलेर सिंह रन्धावा, दिलदीप सिंह और रमन कंबोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed