फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर के इकलौते बेटे ने फंदा लगा जान ली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर के इकलौते बेटे ने फंदा लगा जान ली
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र के अवंतिका प्रथम में सेल टैक्स विभाग के रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर ध्रुव कुमार के इकलौते बेटे संजीव कुमार (39) ने मंगलवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह सोकर उठने पर परिजनों को घटना का पता चला। संजीव कुमार कानपुर देहात में तैनात डिप्टी एसपी अरुण कुमार के बहनोई थे। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि संजीव की पत्नी करीब दो सप्ताह से मायके अलीगढ़ गई हुई थी। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक विवाद के चलते संजीव कुमार द्वारा आत्महत्या करने का अंदेशा है।
अवंतिका प्रथम निवासी ध्रुव कुमार सेल टैक्स विभाग के रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर हैं। वह अपने इकलौते बेटे संजीव कुमार और पत्नी के साथ रहते थे। करीब 6 महीने पहले संजीव की शादी कानपुर देहात में तैनात डिप्टी एसपी अरुण कुमार की बहन रमा के साथ हुई थी। पुलिस के मुताबिक कोरोना कर्फ्यू के चलते संजीव कुमार घर से ही काम कर रहते थे। वही, घरेलू मसले को लेकर उनका पत्नी से विवाद रहता था। करीब दो सप्ताह पहले पत्नी रमा अपने मायके चली गई थी। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर संजीव कुमार तनाव में थे। मंगलवार रात उन्होंने पंखे से फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर कविनगर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर बाद पोस्टमार्टम होने पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

जाली काटकर दरवाजा खोला लेकिन तब तक हो चुकी थी देर......
परिजनों के मुताबिक संजीव और उनके माता-पिता ने एक साथ खाना खाया और फिर अपने-अपने कमरों में सोने के लिए चले गए। देर रात मकान की तीसरी मंजिल पर मेज के खिसकने की आवाज आई तो ध्रुव कुमार और उनकी पत्नी की आंख खुल गई। उन्होंने देखा तो संजीव अपने कमरे में नहीं थे। तीसरी मंजिल पर पहुंचे तो कमरे का जाली वाला गेट अंदर से बंद मिला। संजीव को फंदे पर लटका देख माता-पिता ने शीशा तोड़कर दरवाजा खोलने की कोशिश की। नाकाम रहने पर जाली काटकर दरवाजा खोला और संजीव को नीचे उतारा लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। नेहरू नगर के यशोदा अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का हंगामा, ससुराल वालों से नोकझोंक......
घटना का पता चलने पर संजीव की पत्नी रमा और ससुराल पक्ष के अन्य लोग अवंतिका पहुंच गए। इस दौरान संजीव के परिजनों ने रमा के परिवार वालों का विरोध कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। सूचना मिलने पर कविनगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। सीओ कविनगर अभय कुमार मिश्र का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed