{"_id":"60a8037c8ebc3e55637196bd","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2190764170","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली मंदिर से लाखों के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली मंदिर से लाखों के जेवरात चोरी
विज्ञापन
काली मंदिर से लाखों के जेवरात चोरी
साहिबाबाद। राजेंद्रनगर सेक्टर दो स्थित काली मंदिर से बृहस्पतिवार रात चोर लाखों रुपये के जेवर, बर्तन व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह पुजारी पहुंचे तो चोरी का पता चला। साहिबाबाद थाने में शिकायत दी गई है।
साहिबाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर-दो एक काली मंदिर है। शुक्रवार सुबह पुजारी हरिओम शर्मा मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे तो अंदर सारा सामान बिखरा था। आलमारी, लॉकर सब टूटे हुए हुए थे। उसमें रखे रुपये और अन्य सामान, मूर्तियों से सोने-चांदी के जेवर गायब थे। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। मौके पर वह सभी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। चोर मंदिर में सुरक्षा के लिए एक दर्जन सीसीटीवी कैमरे में से छह कैमरे चोरी कर ले गए हैं। दो कैमरों में तेल डाल दिया और अन्य को क्षतिग्रस्त कर दिया। समिति की पदाधिकारी शालिनी सिंह ने बताया कि मामले की पुलिस को शिकायत दी गई है। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि पीड़ित की ओर से मिली शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।