फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

वीडियो कॉल पर होगा ईद मिलन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
वीडियो कॉल पर होगा ईद मिलन
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की वजह से इस साल की ईद भी फीकी रहेगी। इस बार के संक्रमण में सैकड़ों लोगों के घर तबाह हो गए हैं। कइयों ने अपनों को खो दिया है। ऐसे में इस बार ईद का रंग फीका ही दिख रहा है। कोरोना की वजह से बाजार बंद हैं लेकिन अधिकतर लोगों का कहना है कि बाजार खुले भी होते तो इस बार ईद का त्योहार सादगी से ही मनाएंगे। जब चारों तरफ लोग दुखी हैं तो ऐसे में खुशियां कैसे मनाई जा सकती हैं। पिछले साल की तरह इस बार भी शहर काजी ने सभी को घर पर ही ईद की नमाज पढ़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मस्जिदों में ईद की नमाज पांच लोग ही मिलकर पढ़ेंगे। वहीं इस बार वीडियो कॉल के जरिए ईद मिलन किया जाएगा।
कोट्स
इस बार आस पड़ोस से लेकर रिश्तेदारों के यहां तक सभी बीमार हैं। इसके अलावा कई ऐसे तबके हैं, जिनका रोजगार छूट गया है। ऐसे में इस बार ईद पर कम से कम खर्च करने का फैसला लिया है। ईद पर जो कपड़े खरीदती थी, इस बार किसी गरीब परिवार को दान करने का सोचा है, जिससे वह भी ईद मना सकें।
विज्ञापन

- रुबीना , मुरादनगर
--------
ईद पर हर साल पूरा परिवार जमा होता था और विभिन्न प्रकार के पकवान बनते थे लेकिन इस बार रिश्तेदार तो आ नहीं सकेंगे। परिवार में जितने लोग हैं उन्हीं के बीच घर पर ही ईद मनाई जाएगी। इस बार लोगों की परेशानी को देखकर अधिक धूमधाम से ईद मनाने का शौक भी नहीं रहा है। इस बार नए कपड़े भी नहीं बनवाएं हैं। पहले से रखे कपड़े ही पहन कर ईद मनाएंगे। - सलमा खातून , मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जहां चारों तरफ कफन के कपड़े खरीदे जा रहे हों वहां ईद के लिए नया जोड़ा लेने की किसी इच्छा होगी। हमने अपने आसपड़ोस में कइयों को अपने प्यारों से बिछड़ते देखा है इसलिए इस बार ईद पर ज्यादा कुछ नहीं करेंगे। घर में ईद की नमाज पढ़कर अल्ला ताला से इस संक्रमण के खत्म होने की दुआ मांगेंगे। - मोहम्मद शाहरुख, डासना

----
हर बार मैं ईद पर नए जोड़े और जूते सहित नई घड़ी आदि सबकुछ खरीदता था लेकिन इस बार कोई उत्साह ही नहीं रहा है। कई ऐसे तबके हैं, जिनके यहां ईद के दिन खाना तक खाने के पैसे नहीं होंगे। मैंने इस बार ऐसे परिवारों की सहायता करने की सोची है। - मोहम्मद आसिफ, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed