फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Delhi-Meerut Expressway : Board of Directon creates trouble on Delhi-Meerut Expressway

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे : दिशासूचक बोर्ड के नाम पर खानापूर्ति, हापुड़ की बजाय मेरठ रूट पर जा रहे लोग

Sat, 03 Apr 2021 01:13 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sat, 03 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Meerut Expressway :  Board of Directon creates trouble on Delhi-Meerut Expressway
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे : तेज रफ्तार में दिखाई ही नहीं देते ये बोर्ड... - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) जनता के लिए खुल चुका है। करीब 81 किमी के एक्सप्रेसवे ने जाम के झंझट से मुक्ति दिला दी है। लेकिन दिशासूचक राहगीरों को रास्ता दिखाने में फेल साबित हो रहे हैं। छह साल में तैयार हुए एक्सप्रेसवे पर दिशासूचक बनाने में चूक हो गई है। इसका खामियाजा यात्रियों को भटककर भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन


गलत साइड से लौटने पर वाहन चालक हादसे का खतरा उठा रहे हैं। तात्कालिक इंतजाम में जो दिशासूचक लगाए हैं, वह छोटे हैं। रफ्तार में उनको देख पाना मुश्किल है। शुक्रवार को भी हापुड़ की ओर जाने वाले बड़ी संख्या में वाहन चालक भ्रम की स्थिति के चलते मेरठ वाले सेक्शन पर चढ़ गए। फिर विपरीत दिशा में लौटे।
विज्ञापन


एनएचएआई ने डासना पर दोनों सेक्शन के एंट्री प्वाइंट और उससे 100 मीटर पहले टोल बूथ के पास डिवाइडर पर दो छोटे दिशासूचक पोस्टर चिपका दिए हैं। ऊंचाई की जगह दिशासूचक पोस्टर सड़क पर रखे डिवाइडर पर चिपके होने और उनका साइज छोटा होने के चलते वह 100 की रफ्तार से आने वाले वाहन चालकों को दिखाई नहीं दे पा रहे हैं। जिस कारण भ्रम के चलते हापुड़ की ओर जाने वाले वाहन मेरठ रूट पर चढ़ जा रहे हैं। वहीं फिर विपरीत दिशा में तेज गति से आते वाहन हादसे का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कहां है जाना
डीएमई के डासना से मेरठ के चौथे चरण और डासना से हापुड़ के तीसरे चरण के एंट्री प्वाइंट पर दिशासूचक बोर्ड की कमी से एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को अजीब स्थिति देखने को मिली। मार्ग के बारे में स्पष्टता न होने के कारण तमाम वाहन चालक एक्सप्रेसवे के बीच में ही अपने वाहन रोककर मेरठ और हापुड़ रूट की जानकारी लेते हुए दिखाई दिए। इस बीच उनके बराबर से 100 किमी की रफ्तार से वाहन गुजर रहे थे। ऐसे में एक्सप्रेसवे पर जल्द दिशासूचक बोर्ड संबंधी समस्या का समाधान होना जरूरी है।


इंटरचेंज पर दिक्कत
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मेरठ को जाने वाले चौथे चरण के खुलने से लोगों को राहत मिली। लेकिन चौथे चरण पर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बने डीएमई के लूप पर शुक्रवार को भी प्रवेश बंद होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। एक्सप्रेसवे के ईस्टर्न पेरफिरेल पर उतरने वाले लूप को ट्रैफिक पुलिस ने सीमेंट के अवरोधक लगाकर बंद कर दिया था। ऐसे में लूप के जरिए सोनीपत या फिर दुहाई जाने वालोें को परेशानी का सामना करना पड़ा। लूप के सभी प्रवेश व निकास प्वाइंट के बंद होने से लोगों को लौटकर दिल्ली-मेरठ हाईवे का रास्ता तय करना पड़ा। एकाएक लूप के प्रवेश-निकास प्वाइंट के बंद करने का कोई कारण नहीं बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed