{"_id":"60412ea48ebc3e8c8e61ba59","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd214842110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ते अपराध पर भड़के व्यापारी, एसपी सिटी के ऑफिस को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ते अपराध पर भड़के व्यापारी, एसपी सिटी के ऑफिस को घेरा
विज्ञापन
एसपी सिटी के कार्यालय पर प्रदर्शन करते व्यापारी।
- फोटो : GHAZIABAD City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ते अपराध पर भड़के व्यापारी, एसपी सिटी के ऑफिस को घेरा
गाजियाबाद। व्यापारियों के साथ आए दिन हो रहीं वारदातों से गुस्साए कारोबारियों ने बृहस्पतिवार को एसपी सिटी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपराध पर अंकुश न लगने और पूर्व में हो चुकीं वारदातों का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मामले में उन्होंने एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपा। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने घटनाओं के जल्द खुलासा करने का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत किया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को एसपी सिटी कार्यालय पर एकत्र हुए और व्यापारियों के साथ आए दिन हो रही घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि राजनगर सेक्टर-6 में दवा कारोबारी पवन गर्ग के घर हुई डकैती और अगले ही दिन आरडीसी में बैंक के बाहर घी कारोबारी के मुनीम से 10 लाख रुपये लूट ने पुलिस गश्त और व्यापारियों की सुरक्षा के दावे की पोल खोलकर रख दी है। ताबड़तोड़ वारदातों से व्यापारी दहशत में हैं और कारोबार करने में दिक्कत हो रही है। सुरक्षा में चूक के चलते ही कारोबारियों को बदमाश सॉफ्ट टारगेट समझ बैठे हैं और उनके साथ सिलसिलेवार वारदात कर रहे हैं। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि हर बाजार का एक विशेष सुरक्षा प्लान बनाया जा रहा है। साथ ही पूर्व में हुईं वारदातों के खुलासे के लिए कई टीमें बनाई हुई हैं। जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा। संदीप बंसल ने कहा कि अगर बढ़ती वारदातों पर अंकुश नहीं लगा तो व्यापारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर संजय गुप्ता, दीपक गर्ग, अनिल गर्ग, नरेंद्र नंदी, प्रेमप्रकाश चीनी, राहुल गर्ग, अमन सिसोदिया, महेंद्र कुमार, नानक गोस्वामी, राजेंद्र राजू, राहुल बंसल, जगमोहन जैन, सौरभ कुमार, नरेंद्र पम्मी, विनोद अग्रवाल, संजय बिंदल आदि मौजूद रहे।