{"_id":"60354d188ebc3ee8fa486283","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-city-news-gbd214297746","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी माहौल गर्म है, भाजपा नेता गांवों में जाने से करें परहेज : नरेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी माहौल गर्म है, भाजपा नेता गांवों में जाने से करें परहेज : नरेश टिकैत
विज्ञापन
पगड़ी बंधवाने के बाद ढोल बजाते नरेश टिकैत।
- फोटो : GHAZIABAD City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी माहौल गर्म है, भाजपा नेता गांवों में जाने से करें परहेज : नरेश टिकैत
साहिबाबाद। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि इन दिनों गांवों में माहौल गर्म है। ऐसे में भाजपा नेता गांवों में जाने से परहेज करें। इस समय गांवों में जाने पर किसान उनसे गन्ने का रेट, बिजली का रेट, तीन कृषि कानून पर सवाल करेंगे। ऐसे में कहीं न कहीं अप्रिय घटना होने का डर है।
मंगलवार को नरेश टिकैत यूपी गेट आंदोलन स्थल पर आयोजित पगड़ी संभाल दिवस कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह पूर्ण बहुमत की सरकार है फिर भी गांवों में भाजपा के नेता का विरोध हो रहा है, सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार का रवैया पूरी तरह से तानाशाही वाला है। सरकार नहीं चाहती कि सरकार के सामने कोई अपनी बात रखें। किसानों ने बॉर्डर पर 90 दिन बिता दिए। जो मांग किसान कर रहे हैं उन्हें मानने के लिए 90 दिन की कोई जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि सरकार का रुख क्या है, यह तो सरकार ही बताएगी। अब तो किसान को सरकार के कदम उठाने का ही इंतजार है। उन्होंने प्रियंका गांधी द्वारा लगातार गांव में महापंचायत करने के सवाल पर कहा कि प्रियंका गांधी अपनी पार्टी के लिए काम कर रही हैं। उनका भी किसानों से संबंध है। उन पर कोई प्रतिबंध थोड़े है जो वह गांव जाकर महापंचायत नहीं कर सकतीं। लोकतंत्र है, प्रियंका गांधी को पंचायतें करने का अधिकार है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यहां पर किसी भी पार्टी के नेता को मंच नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम किसी पार्टी का विरोध नहीं कर रहे। हम सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं।
राजनाथ सिंह निकलवा सकते हैं समाधान
उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अच्छा आदमी बताते हुए कहा कि राजनाथ सिंह को तजुर्बा है। वह कई बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह रास्ता निकाल सकते हैं। सरकार राजनाथ सिंह से कहे कि किसानों के मामलों को निपटाया जाए। सरकार राजनाथ सिंह को किसानों से बातचीत का जिम्मा नहीं सौंप रही है। सरकार किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही है। सरकार की नीतियों से किसान बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
लोग बताएं रास्ता बंद होने से हो रही परेशानी तो रास्ता खुलवा देंगे किसान
नरेश टिकैत ने कहा कि हमें दिल्ली नहीं जाने दिया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने रास्ते में कटीले तार लगा दिए हैं। डिवाइडर लगाकर बीच में कंक्रीट भर दी। किसानों और आम जनता के लिए दिल्ली का रास्ता बंद कर दिया है। लोगों को रास्ते बंद होने से परेशानी हो रही है तो लोग बताएं। हम रास्ता खुलवा देंगे। जेसीबी से बैरिकेडिंग हटा दी जाएगी। आम जनता को रास्ता मिल जाएगा।