फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad News Burnt body of a woman found inside the flat

Ghaziabad News: फ्लैट के अंदर महिला का आग से झुलसा शव मिला, पूरे इलाके में हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 14 Apr 2024 03:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 14 Apr 2024 03:12 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad News Burnt body of a woman found inside the flat
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

टीला मोड़ की इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना के एक फ्लैट में रविवार दोपहर आग लग गई। आग में झुलसने और दम घुटने से भगवती (75) की मौत हो गई। बुजुर्ग का बेटा अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ फ्लैट का ताला लगाकर दवाई लेने दिल्ली गए थे। पड़ोसियों ने कमरे से धुआं निकलने पर आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। तेजी से धुआं निकलने पर पड़ोसी ने ताला तोड़कर फ्लैट खोला। कमरे में महिला का शव देख कर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस पुलिस हत्या समेत अन्य एंगल पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी सोमदत्त अपनी पत्नी सरला, दो बच्चों और मां भगवती के साथ इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना के डी-ब्लॉक के फ्लैट में रहते हैं। वह कैब चालक हैं जबकि सरला गृहिणी हैं। परिवार के लोग एक महीने पहले ही किराये पर रहने आए हैं। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे सोमदत्त और सरला दोनों बच्चों के साथ मां को कमरे में छोड़कर बाहर से फ्लैट का ताला लगाकर नंदनगरी, दिल्ली में डॉक्टर से दवाई लेने चले गए। इस बीच पड़ोसियों ने फ्लैट से धुआं निकलता देखा तो शोर मचा दिया। तुरंत सोमदत्त और सरला से फोन पर संपर्क करके आग लगने के बारे में बताया। दोनों कुछ देर में घर पहुंचे।
विज्ञापन


इस बीच राहुल नाम के पड़ोसी ने ताला तोड़कर फ्लैट खोल दिया। सभी अंदर पहुंचे तो आग की सिर्फ एक कमरे में थी जिसमें बुजुर्ग भगवती चारपाई पर लेटी हुई थीं। आग से आधा बेड, उसमें रखे कपड़े और चारपाई पर लेटी बुजुर्ग महिला झुलसी थीं। सूचना पर एसीपी सिद्धार्थ गौतम, टीला मोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार गिरि मौके पर पहुंचे। आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। थोड़ी देर में मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल, फायर ऑफिसर सत्येंद्र कुमार एक फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच के दौरान पुलिस को फ्लैट से कोई शॉर्ट सर्किट नहीं मिला। पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानकर हर एंगल पर गंभीरता से जांच तेज कर दी। फॉरेेंसिक टीम ने भी फ्लैट से साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चलने-फिरने में असमर्थ थीं महिला
बुजुर्ग महिला अपने छोटे बेटे सोमदत्त के साथ रहती थीं। जबकि, बड़े बेटे कौशल इंदिरापुरम की एक सोसायटी में रहते हैं। वह कूल्हे में चोट लगने के कारण चल नहीं पाती थीं। बेटे ने उनके लिए वॉकर ला रखा था। कौशल ने बताया कि मां को बीड़ी पीने का शौक नहीं था। फिलहाल पुलिस अभी एंगल पर सवालों के जवाब जानने में जुटी है।


डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि फ्लैट में आग लगने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। कमरे में बुजुर्ग महिला का झुलसा शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। टीम हर एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed