फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad muradnagar two bike borne assailants fire on pradhan husband narrowly escape

मुरादनगर: बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रधान पति पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे

Sat, 26 Feb 2022 02:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर (गाजियाबाद) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 26 Feb 2022 02:18 PM IST
सार

उमेश शर्मा बाइक सवार युवकों से भिड़ गए। चीख-पुकार व शोर सुन मौके पर ग्रामीणों को आता देख बदमाश फरार हो गए। लेकिन उनका तमंचा मौके पर छूट गया।

विज्ञापन
Ghaziabad muradnagar two bike borne assailants fire on pradhan husband narrowly escape
इस शख्स पर हुआ हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादनगर में बाइक सवार दो बदमाशों ने कनौजा गांव के प्रधानपति पर फायरिंग कर दी। प्रधानपति को टहलते समय पहले कार से टक्कर मारने की कोशिश की थी। चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों को आता देख बदमाश तमंचा छोड़कर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

विज्ञापन


कनौजा गांव की प्रधान प्रीति शर्मा हैं। शुक्रवार रात उनके पति उमेश शर्मा गांव के पंचायत घर के पास से मोबाइल पर बात करते हुए घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी बीच तेज रफ्तार कार ने उमेश शर्मा को टक्कर मारने की कोशिश की। किसी तरह उमेश ने अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए और तमंचे से फायरिंग कर दी। नीचे बैठकर उमेश ने अपनी जान बचाई। उमेश शर्मा बाइक सवार युवकों से भिड़ गए। चीख-पुकार व शोर सुन मौके पर ग्रामीणों को आता देख बदमाश फरार हो गए। लेकिन उनका तमंचा मौके पर छूट गया। थाना प्रभारी सतीश कुमार सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और तमंचा कब्जे में लेकर हमलावर युवकों की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed