{"_id":"617b71e779698f27a94abe1b","slug":"ghaziabad-muradnagar-10-round-firing-in-small-dispute-many-injured-read-detail","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादनगर: मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में हुई करीब दस राउंड फायरिंग, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादनगर: मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में हुई करीब दस राउंड फायरिंग, कई घायल
Fri, 29 Oct 2021 05:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 29 Oct 2021 05:08 PM IST
सार
हकीमपुरा कॉलोनी में गुरुवार रात करीब 9:30 बजे पैसे के लेनदेन को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ी कि उनमें मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
घायल शख्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद से सटे मुरादनगर के रावली रोड पर हकीमपुरा कॉलोनी में गुरुवार रात मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। बताया गया है कि मौके पर करीब 10 राउंड से अधिक फायरिंग भी हुई। इस संघर्ष में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। रात से ही मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
हकीमपुरा कॉलोनी में गुरुवार रात करीब 9:30 बजे पैसे के लेनदेन को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ी कि उनमें मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
बताया गया है कि करीब 20 मिनट तक दोनों पक्षों में पत्थरबाजी होती रही। पत्थरबाजी होने के कारण रावली रोड पर अफरा तफरी मच गई और मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बन गई, जिसके कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बताया गया है कि दोनों और से करीब 10 राउंड से अधिक फायरिंग भी हुई। इस संघर्ष सलमान, भूरा समेतछह से अधिक लोग घायल हो गये।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर झगड़ा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। एसओ पसतीश कुमार ने बताया अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों पक्षों में झगड़ा किस बात को लेकर हुआ था।अभी किसी ने भी कोई तहरीर नहीं दी है। बताया कि यदि किसी ने तहरीर नहीं दी तो पुलिस अपनी और से रिपोर्ट दर्ज कर झगड़ा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी।