{"_id":"60645d248ebc3e8cf75e80b4","slug":"ghaziabad-man-woman-dead-boody-found-in-gang-nahar-identity-not-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबादः गंगनहर में मिले महिला-पुरुष के शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबादः गंगनहर में मिले महिला-पुरुष के शव, हत्या की आशंका
Wed, 31 Mar 2021 05:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 31 Mar 2021 05:13 PM IST
सार
- नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस ने मोर्चरी में रखवाए शव
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी पुलिस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के मसूरी थानाक्षेत्र में कुशलिया गांव के सामने महिला-पुरुष के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन घंटों मशक्कत के बाद भी सफलता नहीं मिल सकी। जिसके बाद पुलिस ने शवों को मोर्चरी रखवा दिया।
विज्ञापन
अंदेशा है कि हत्या के बाद महिला-पुरुष के शव गंगनगर में फेंके गए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि शव कई दिन पुराने हैं। पीछे कहीं से बहकर झाड़ियों में आकर अटक गए. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सीओ सदर कमलेश पांडेय ने बताया कि कुशलिया गांव के सामने गंगनहर में झाड़ियों में दो शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस ने जाकर देखा तो करीब 35 वर्षीय पुरुष और करीब 32 वर्षीय महिला के शव झाड़ियों में अटके मिले।
विज्ञापन
शवों को बाहर निकाला तो वह सड़े-गले थे। जिससे जाहिर है कि शव कई दिन पुराने हैं। आस-पास के थानें व गंगनगर से जुड़े जनपदों की पुलिस से भी संपर्क साधा गया है, लेकिन अभी तक शवों की पहचान नहीं हो सकी है।
संभवत: शव पीछे कहीं से बहकर आए हैं, जो यहां झाड़ियों में अटक गए। सीओ ने बताया कि मोचर्री में शव रखवा दिए गए हैं। 72 घंटे में शिनाख्त न होने पर शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।