{"_id":"63f08e0112dca23a0b02f808","slug":"ghaziabad-man-died-of-electric-current-during-baraat-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: बरात में लाइट लेकर जा रहा युवक करंट की चपेट में आया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: बरात में लाइट लेकर जा रहा युवक करंट की चपेट में आया, मौत
Sat, 18 Feb 2023 04:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 18 Feb 2023 04:08 PM IST
सार
एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए बैंड वालों से पूछताछ की जा रही है। बैंड वालों ने शिनाख्त करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
गाजियाबाद में बरात में करंट लगने से युवकी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के विकास कुंज कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात एक बारात में लाइट लेकर चल रहा युवक करंट के चपेट में आ गया। मृतक जिस लाइट को लेकर चल रहा था वह ट्रांसफार्मर से टच हो गया था। घटना के बाद मृतक के साथी उसे प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे। मौत की जानकारी होने पर साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विकास कुंज कॉलोनी में एक बारात आ रही थी। रात करीब 10 बजे बरात में लाइट लेकर चल रहा है कि युवक करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने के दौरान बड़ा धमाका हुआ। करंट लगने से घायल युवक को उसके साथियों ने कंधे पर डालकर पास के प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस को लगी।
विज्ञापन
एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए बैंड वालों से पूछताछ की जा रही है। बैंड वालों ने शिनाख्त करने से इंकार कर दिया है। बैंड मालिक ने लाइट के लिए अलग ठेकेदार से लड़के बनाए थे। शव को कब्जे में ले लिया ह शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी जाएगी। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन