{"_id":"62148f16a0d3201bfa376412","slug":"ghaziabad-jansewa-center-operator-missing-for-four-days-police-still-searching-for-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: 18 फरवरी को घर से निकले थे नकुल, चार दिन बाद भी जनसेवा केंद्र संचालक को ढूंढ नहीं पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: 18 फरवरी को घर से निकले थे नकुल, चार दिन बाद भी जनसेवा केंद्र संचालक को ढूंढ नहीं पाई पुलिस
Tue, 22 Feb 2022 12:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:52 PM IST
सार
परिजनों का कहना है कि पुलिस ने अभी तक न तो किसी से पूछताछ की है और न ही अभी तक नकुल के मोबाइल की सीडीआर निकलवा सकी है। चौकी प्रभारी प्रीति सिंह का कहना है कि पुलिस नकुल की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
नकुल त्यागी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के मोदीनगर के हापुड़ रोड स्थित शास्त्रीनगर कॉलोनी से 18 फरवरी को लापता हुए नकुल त्यागी का पुलिस चार दिन बाद भी पता नहीं लगा सकी है। परिजनों को अब अनहोनी की आशंका होने लगी है। थाना पुलिस की जांच चार दिन में चार कदम भी नहीं चल सकी है। पुलिस अभी तक मोबाइल की सीडीआर तक नहीं ले सकी है। पुलिस की सुस्ती के चलते अब परिजन अपने स्तर से अपने लाल की तलाश में जुट गए हैं।
विज्ञापन
42 वर्षीय नकुल त्यागी जनसेवा केंद्र संचालक हैं। पिता सुखबीर त्यागी ने बताया कि बीती 18 फरवरी की सुबह वह घर से बिना बताए निकल गए। रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने आसपास फोन कर पता किया लेकिन कुछ पता नहीं लगा।
विज्ञापन
दूसरे दिन भी परिजनों ने नकुल को काफी तलाश किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शनिवार को मुरादनगर थाने में नकुल की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस ने आश्वासन दिया कि वह जल्द से जल्द पता लगा लेंगे। परिजनों ने बताया कि नकुल अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गए हैं। परिजन लगातार पुलिस के संपर्क में हैं लेकिन पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन
परिजन पुलिस की शिथिलता से क्षुब्ध हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने अभी तक न तो किसी से पूछताछ की है और न ही अभी तक नकुल के मोबाइल की सीडीआर निकलवा सकी है। चौकी प्रभारी प्रीति सिंह का कहना है कि पुलिस नकुल की तलाश में लगी है। शीघ्र ही मोबाइल की सीडीआर मिल जाएगी इसके बाद प्रत्येक बिंदु पर जांच की जाएगी।
नकुल त्यागी की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं। सीडीआर निकलवाई जा रही है। जल्द से जल्द पता लगा लिया जाएगा।- डॉ. ईरज राजा, एसपी देहात