फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: डेढ़ हजार रुपये बकाया रहने पर मकान मालिक ने टोका तो युवक ने दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
वाहनों के चालान में आई तेजी... छह लाख मामले अदालत में विचाराधीन
विज्ञापन

आशुतोष यादव
गाजियाबाद। नियमों का पालन नहीं करने पर यातायात पुलिस की सख्ती बढ़ गई है। सख्ती बढ़ने के साथ ही अदालत में चालान की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने के बावजूद वाहनों के चालान का भुगतान कराने वाहन स्वामी नहीं आ रहे हैं। वर्तमान में गाजियाबाद की वर्चुअल अदालत में गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, शामली और मुजफ्फरनगर के छह लाख चालान के मामले विचाराधीन हैं। सभी वाहन स्वामियों को अदालत से नोटिस मेसेज के माध्यम से भेजा जा चुका है। सबसे अधिक गाजियाबाद और मेरठ के दो-दो लाख चालान हैं। सबसे कम शामली के 21 हजार चालान हैं।
कोर्ट में पहुंचने पर आरोप पत्र माना जाता है चालान
अधिवक्ता राजकुमार चौहान का कहना है कि कोई भी चालान अदालत में पहुंचता है तो वह आरोप पत्र (चार्जशीट) माना जाता है। अदालत चाहे तो मुकदमा चलाकर आरोपी को जेल भी भेज सकती है। अधिवक्ता ने बताया कि कि चालान आने पर अदालत पहले आर्थिक दण्ड भुगतने का विकल्प देती है। अगर वाहन स्वामी चुनौती देता है कि उसके वाहन का पुलिस या संभागीय परिवहन के अधिकारी ने गलत तरीके से चालान किया है तो सुनवाई का पूरा मौका मिलता है।
विज्ञापन

प्रतिदिन एक हजार वाहनों का होता है चालान
अपर पुलिस उपायुक्त यातायात रामानंद कुशवाहा का कहना है कि यातायात पुलिस प्रतिदिन एक हजार से 1100 वाहनों के चालान अलग-अलग स्थानों पर करती है। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जाता है। चालान होने के बाद एक सप्ताह के अंदर ही अदालत में भेज दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालान होने पर परिवहन संबंधित कोई काम नहीं होता
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राघवेंद्र सिंह ने बताया कि किसी भी वाहन पर चालान विचाराधीन होने पर वाहन स्वामी न तो गाड़ी बेच सकता है, न ही ट्रांसफर कर सकता है।

स्वयं कर सकते हैं चालान का भुगतान
वीकोर्ट डॉट जीओवी डॉट इन पर उत्तर प्रदेश ट्रैफिक चालान पर क्लिक करके कोई भी अपने नाम, मोबाइल नंबर, मोबाइल पर आए मेसेज का चालान देख सकता है। साथ ही अर्थदंड का भुगतान कर सकता है। भुगतान के तीन दिन बाद स्वत: हट जाता है।
जिले के अनुसार चालान की संख्या
गाजियाबाद दो लाख
मेरठ दो लाख
सहारनपुर 80 हजार
मुजफ्फरनगर 60 हजार
बिजनौर 40 हजार
शामली 21 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed