{"_id":"63f283389ee4a6c7a60e68de","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd252672235-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: बेटी को जन्म देने पर पत्नी को घर से निकाला, पति, जेठ और सास समेत चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: बेटी को जन्म देने पर पत्नी को घर से निकाला, पति, जेठ और सास समेत चार के खिलाफ केस दर्ज
Mon, 20 Feb 2023 08:30 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 08:30 AM IST
सार
आरोप है कि पति ने गर्भावस्था में उससे मारपीट कर शोषण किया। उसने बेटी को जन्म दिया। बेटी को जन्म देने पर पति ने उन्हें घर से निकाल दिया। वह आठ माह से अपने मायके रह रहीं हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में बेटी को जन्म देने पर पति द्वारा पत्नी को घर से निकालने का मामला सामने आया है। नंदग्राम क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि बेटी के पैदा होने पर पति ने कहा कि उन्हें बेटा चाहिए। आठ माह से पति ने उसकी और बेटी की सुध नहीं ली। पीड़िता का ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट का भी आरोप है।
विज्ञापन
महिला ने पति, जेठ और सास समेत चार लोगों पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के मुताबिक उनकी शादी 11 दिसंबर 2020 को हुई थी। आरोप है कि शादी के दो माह बाद से ही पति, सास, जेठ और जेठानी ने दहेज कम लाने का ताना देना शुरू कर दिया। पति ने दहेज की मांग करते हुए मारपीट की। उनके दहेज लाने में असमर्थता जताने पर चुन्नी से गला दबाकर मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे बचाया।
विज्ञापन
आरोप है कि पति ने गर्भावस्था में उससे मारपीट कर शोषण किया। उसने बेटी को जन्म दिया। गर्भावस्था में देखरेख न होने के कारण बच्ची का वजन भी बेहद कम है। बेटी को जन्म देने पर पति ने उन्हें घर से निकाल दिया। वह आठ माह से अपने मायके रह रहीं हैं। नंदग्राम पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन