फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: तीन तलाक देकर पत्नी और बच्चों को छोड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
तीन तलाक देकर पत्नी और बच्चों को छोड़ा
विज्ञापन

गाजियाबाद। घंटाघर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला को उसके पति ने तीन बार तलाक बोलकर दो मासूम बच्चों समेत छोड़ दिया। आरोप है कि उसके जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास किया है। महिला का कहना है कि उसका निकाह करीब 10 साल पहले हुआ था और सात साल की बेटी व पांच साल का बेटा है। करीब डेढ़ साल से उसका पति कोई खबर नहीं ले रहा है। इसके बाद से जेठ उस पर गलत नजर रखता है। 25 दिसंबर को जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास किया तो उसने पति से शिकायत की लेकिन पति ने विरोध करने की बजाय अपने भाई का साथ दिया और उसके पास जाने के लिए कहा। इससे इन्कार करने पर वह आग बबूला हो गया और मारपीट कर तीन बार तलाक कहकर छोड़ दिया। अब ससुराल पक्ष के लोग उसे धमकी देकर घर से निकालना चाहते हैं। महिला का आरोप है कि उसने पुलिस को कई बार शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, एसीपी कोतवाली अंशु जैन का कहना है कि महिला की शिकायत पर उसके पति और अन्य आरोपियों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed