फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad Crime branch arrested nine cyber thugs

Ghaziabad News: कंप्यूटर पर वायरस भेज की 200 करोड़ की ठगी, नौ शातिरों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Tue, 20 Dec 2022 06:30 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Tue, 20 Dec 2022 06:30 AM IST
सार

पकड़े गए ठग अमेरिका के नागरिकों को ई-मेल भेजकर उनके कंप्यूटर में वायरस डाल देते थे। इसके बाद कंप्यूटर को ठीक करने का झांसा देकर वह लोगों के बैंक खाते खाली कर देते थे।

विज्ञापन
ghaziabad Crime branch arrested nine cyber thugs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेरिका में लोगों के कंप्यूटर पर वायरस भेजकर ठगी करने वाले गिरोह के नौ शातिरों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए ठग अमेरिका के नागरिकों को ई-मेल भेजकर उनके कंप्यूटर में वायरस डाल देते थे। इसके बाद कंप्यूटर को ठीक करने का झांसा देकर वह लोगों के बैंक खाते खाली कर देते थे। यह गैंग अब तक 500 लोगों से 200 करोड़ से ज्यादा की रकम ठग चुका है। ठगी की रकम यह गैंग पहले चीन के बैंक खातों में भेजते थे। वहां से खाता ऑपरेट करने वाला व्यक्ति उन्हें भारत में नकद कमीशन देता था।

विज्ञापन


एडीसीपी क्राइम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि ठगी करने के आरोप में पकड़े गए नौ लोग झारखंड रांची के सिल्ली का रहने वाले जितेंद्र कुमार, बारहसात बंगाल निवासी दीपेन महाजन व तमाल आचार्य, डीएलएफ साहिबाबाद निवासी मोहम्मद अहसान, पश्चिम बंगाल निवासी डोनेमिक व रोहन घोष, यमुनानगर हरियाणा निवासी प्रियांक, राजेंद्र नगर साहिबाबाद निवासी अंकित नागपाल और मुजफ्फरनगर निवासी राहुल है। उन्होंने बताया कि जितेंद्र आईटी सेक्टर का एक्सपर्ट है और वही वायरस भेजता था। अन्य सभी आरोपी 8वीं से 10वीं पास हैं लेकिन इनमें से कई फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हैं। कंप्यूटर में वायरस की जानकारी देने के लिए वह अमेरिका के लोगों से अंग्रेजी में ही बात करते थे। उन्होंने बताया कि यह गैंग एडीआरएफ रोड पर रईसपुर के पास एक ऑफिस किराये पर लेकर ठगी का कॉल सेंटर चला रहे थे। सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


गैंग का मास्टमाइंड देता था नागरिकों का डाटा
एसीपी क्राइम ब्रांच भास्कर वर्मा ने बताया कि इस गैंग का मास्टरमाइंड दिल्ली में रहता है और फिलहाल फरार है। वह इस गैंग के लोगों को अमेरिकी नागरिकों के ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, नाम समेत अन्य डाटा उपलब्ध कराता था। इसके बाद वह अपने काम को अंजाम देते थे। इस गैंग में काम करने वाले लोगों को पहले तकनीकी और अंग्रेजी बोलने की ट्रेनिंग दी जाती थी। गैंग में हर सदस्य का काम बंटा हुआ था। वह खुद की आईटी कंपनी बताकर कंप्यूटर को ठीक करने की सर्विस देने का झांसा देते थे। अगर कोई सदस्य किसी बात का सही से जवाब नहीं दे पाता था तो वह अपने सीनियर से बात कराने का बहाना बनाकर गैंग के दूसरे सदस्य को कॉल पर बुला लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करते थे ठगी
ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य सबसे पहले डाटा लेकर अमेरिकी नागरिकों को ई-मेल या कोई लिंक भेजते थे। इस लिंक पर क्लिक करते ही उनके लैपटॉप या कंप्यूटर के कई एप्लीकेशन डिलीट हो जाते थे और कंप्यूटर स्लो हो जाता था। इसके कुछ देर बाद वह वर्चुअल नंबरों से फोन करके संबंधित व्यक्ति को जानकारी देते थे कि उनका कंप्यूटर स्लो हो गया है। इसके बाद वह कंप्यूटर को ठीक करने का झांसा देते थे। अपनी फीस भी तय कर लेते थे। सब कुछ तय हो जाने के बाद रिमोट एप के जरिए उनका कंप्यूटर खुद ऑपरेट करते थे। इस प्रक्रिया में वह डेढ़ से दो घंटे लगा देते थे। उनका कंप्यूटर रिमोट एप के जरिए चलाकर उनकी बैंक खातों की डिटेल आदि जुटा लेते थे और रकम चीन के खाते में ट्रांसफर कर देते थे।

यह सामान हुआ बरामद
ठगी का कॉल सेंटर चलाने वाले इस गैंग के पास से सात लैपटॉप, आठ मोबाइल फोन, वाईफाई राउटर, डोंगल और 26900 रुपये की नकदी मिली है। इन्हीं उपकरणों के जरिये वह इस कॉल सेंटर को संचालित कर रहे थे।

कमीशन की रकम देने कैश लेकर आता था युवक
गिरफ्तार किए गए ठगों ने बताया कि वह दिल्ली के रहने वाले एक युवक के जरिए ठगी के इस धंधे को चला रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसकी एवज में उन्हें ठगी की रकम का 40 फीसदी तक कमीशन मिलता था। ठगी की रकम चीन के बैंक खातों में जाती थी, लेकिन उन्हें कमीशन नकद के रूप में मिलता था। उनका कमीशन देने हर काम अलग-अलग व्यक्ति आता था। उनका कहना है कि वह नहीं जानते की दिल्ली में बैठा व्यक्ति कौन है जो उन्हें निर्देश देता था। उसने खुद का कॉल सेंटर बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed