फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Major accident in Modinagar, Ghaziabad, youth dies after falling debris of house linter IN ghaziabad

Ghaziabad: गाजियाबाद के मोदीनगर में बड़ा हादसा, मकान के लिंटर का मलबा गिरास दबकर युवक की मौत

Thu, 08 Sep 2022 01:45 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 08 Sep 2022 01:45 AM IST
सार

कृष्णापुरी कॉलोनी में सोनू परिवार समेत रहता था, परिवार में पत्नी निशा व दो बच्चे हैं। सोनू का मकान जर्जर हालात में है, पत्नी निशा ने बताया कि तीन साले पहले पीएम आवास के लिए आवेदन किया था।

विज्ञापन
Major accident in Modinagar, Ghaziabad, youth dies after falling debris of house linter IN ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

गाजियाबाद जिले के मोदीनगर के निवाड़ी कृष्णापुरी कॉलोनी में बुधवार दोपहर एक जर्जर मकान के लेंटर का मलबा गिर गया, मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई। जबकि हादसे में दो बच्चे बाल बाल बचे। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन


कृष्णापुरी कॉलोनी में सोनू परिवार समेत रहता था, परिवार में पत्नी निशा व दो बच्चे हैं। सोनू का मकान जर्जर हालात में है, पत्नी निशा ने बताया कि तीन साले पहले पीएम आवास के लिए आवेदन किया था। कुछ दिन पूर्व जांच के लिए युवक आया था। आरोप है कि युवक ने दस हजार रुपये की मांग की थी, रुपये नहीं मिलने पर उनका फार्म रिजेक्ट कर दिया गया। जबकि उनका मकान जर्जर हाल में है, लेंटर का निचला हिस्सा उखड़ने लगा है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब एक बजे सोनू अपने दो बच्चों के साथ कमरे में चारपाई पर आराम कर रहा था। इसी बीच अचानक मकान का लेंटर का मलबा गिर गया। बताया कि मलबा गिरने से कुछ देर पहले ही बच्चे कमरे से बाहर निकले थे। मलबे में सोनू दब गया, चीख पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, लोगों ने मलबा हटाकर सोनू को बाहर निकालकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर किया गया। शाम करीब छह बजे उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई। समाजसेवी प्रदीप ठेकेदार, भाजपा नेता नितिन त्यागी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राकेश त्यागी, साधन सहकारी समिति के निदेशक वीरेंद्र त्यागी ने प्रशासन से परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed