फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two youths beat up Imam and a youth of another community In Modinagar Ghaziabad

इमाम और एक युवक की पिटाई: दूसरे समुदाय के युवकों ने दोनों को रोक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, की सांप्रदायिक टिप्पणी

Sat, 03 Sep 2022 04:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2022 04:48 PM IST
सार

घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार रात थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
two youths beat up Imam and a youth of another community In Modinagar Ghaziabad
up police demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के संजयपुरी मार्ग पर गुरुवार देर शाम दो युवकों ने दूसरे समुदाय के एक फेरी वाले और एक इमाम के साथ मारपीट कर दी। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार रात थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

गुरुवार रात समुदाय विशेष के लोग एकत्रित होकर थाने पहुंचे। लोगों ने बताया कि देर शाम गढ़ी निवासी एक फेरीवाला अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान सौंदा बुदाना मार्ग पर संजयपुरी के नजदीक नशे में धुत दो युवकों ने उनकी मोपेड रुकवा कर पिटाई करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने उन्हें दौड़ाकर पीटा और सांप्रदायिक टिप्पणी भी की।

विज्ञापन

इसके अलावा एक इमाम के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। राहगीरों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी नहीं माने। जानकारी लगने पर थाने पर जमा भीड़ ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी शराब के नशे में बताया जा रहा है।

थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने गुस्साए लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। एसएचओ ने बताया कि किसी को भी माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed