फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

दो दिन से कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 500 के पार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दो दिन से कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 500 के पार
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले दो दिनों में सक्रिय मरीजों की संख्या 500 के पार पहुंच गई है। पिछले चार दिनों से संक्रमितों की संख्या 100 तक पहुंच रही है। मंगलवार को भी 24 घंटे में 95 नए सक्रिय मरीज मिले हैं। सोमवार को जहां सक्रिय मरीजों की संख्या 526 थी, वहीं मंगलवार को बढ़कर 551 तक पहुंच गई है।

2478 सैंपल की जांच में विकास भवन के अधिकारी-कर्मचारी सहित मंगलवार को 95 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ 55 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। 15 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। जिले में नौ मरीजों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिले संक्रमितों में से 13 से 20 वर्ष तक के आठ, 21 से 40 वर्ष तक के 49, 41 से लेकर 60 वर्ष तक के 29 और 60 वर्ष से ऊपर वाले नौ मरीज आए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है इसलिए सभी को काफी सावधानी रखने की जरूरत है।
विज्ञापन

आठ दिन में मरीजों की स्थिति
तारीख जांच संक्रमित सक्रिय मरीज
09 अगस्त 2478 95 551
08 अगस्त 3289 117 526
07 अगस्त 3559 100 433
06 अगस्त 3337 89 371
05 अगस्त 3649 59 331
04 अगस्त 3392 101 308
03 अगस्त 3613 51 238
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed