फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

संयुक्त अस्पताल में मधुमेह, किडनी और लीवर जांच बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
संयुक्त अस्पताल में मधुमेह, किडनी और लीवर जांच बंद
विज्ञापन

गाजियाबाद। संयुक्त जिला अस्पताल में पौथोलॉजी में बायोकेमेस्ट्री मशीन खराब होने के कारण कई जांचें नहीं हो पा रही हैं। मधुमेह से लेकर किडनी, लीवर की जांच अस्पताल में नहीं हो पा रही है। पिछले तीन दिन से मरीजों को बिना जांच कराए वापस लौटना पड़ रहा है। सोमवार को अस्पताल में पैथोलॉजी जांच से लेकर हड्डी रोग से संबंधित जांच केलिए आए मरीजों को लौटना पड़ा।
बायोकेमेस्ट्री मशीन खराब होने की वजह से किडनी की जांच केएफटी, लिपिड प्रोफाइल, यूरिक एसिड, आरए फैक्टर सहित कई जांचें प्रभावित हो रही हैं। सोमवार को न्यू आर्य नगर में रहने वाले संजय अपनी पत्नी अंजू की जांच कराने आए थे। उन्होंने बताया कि चिकित्सक ने किडनी-लीवर की जांच सहित मधुमेह आदि की जांच बताई थी लेकिन पैथोलॉजी में सिर्फ सीबीसी की जांच हो पाई। अब निजी लैब में जाकर जांच करानी होगी, जिसमें काफी खर्च आएगा।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ के ना होने से मायूस लौटे मरीज
हड्डी रोग विशेषज्ञ के न होने की वजह से सोमवार को संयुक्त जिला अस्पताल से मरीज मायूस लौटे। जांच के लिए गोविंदपुरम से लेकर मुरादनगर तक के सात से आठ मरीज पहुंचे थे, जिनको वापस जिला एमएमजी अस्पताल भेजा गया। संजयनगर निवासी अनु झा के घुटने में दर्द था, वह जब अस्पताल पहुंची तो उनको बताया गया कि यहां चिकित्सक नहीं हैं। संजयनगर से ही अरुण भी बिना चेकअप कराए ही वापस लौटे। इंद्रगढ़ी के राजेंद्र चल पाने में असमर्थ थे और डंडे के सहारे अस्पताल आए थे, उनको भी बिना चेकअप कराए ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीन ठीक कराने के लिए कंपनी में शिकायत की गई है। मंगलवार तक मशीन ठीक हो जाने की संभावना है। हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ के लिए शासन से मांग की गई है, उम्मीद है कि जल्द ही चिकित्सक भी तैनात हो जाएंगे।
डॉ. भवतोष शंखधार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed