फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

वर्ल्ड स्क्वायर मॉल में छह दुकानों पर मिला प्रतिबंधित प्लास्टिक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
वर्ल्ड स्क्वायर मॉल में छह दुकानों पर मिला प्रतिबंधित प्लास्टिक
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रतिबंध के बाद भी सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद नहीं हो रहा है। नगर निगम की टीम ने मोहन नगर स्थित वर्ल्ड स्क्वायर मॉल में छह दुकानों पर प्लास्टिक के ग्लास, कप और प्लेट का प्रयोग होने पर सात हजार का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा हल्दीराम और राजेंद्र नगर स्थित पतंजलि मेगा स्टोर से प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद कर चालान काटा है। टीम ने कार्रवाई करते हुए 14 दुकानों और प्रतिष्ठानों से 37 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। नगर स्वास्थ्य निरीक्षक डॉ. संजीव ने बताया कि वर्ल्ड स्क्वायर मॉल के अंदर हल्दीराम में प्लास्टिक के प्लेट इस्तेमाल किए जा रहे थे। दो हजार का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा पिज्जा हट, ओसवाल मेगा सेल में भी प्लास्टिक का प्रयोग करते पाए जाने पर दो-दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। पतंजलि स्टोर पर दो हजार, शालीमार गार्डन क्षेत्र में आठ दुकानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर एक-एक हजार का चालान काटा है।

एक जुलाई से अब तक लगा 68 हजार का जुर्माना
एक जुलाई से नगर निगम सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चला रही है। अब तक 50 से अधिक दुकानों और प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर 68 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। 44 किलो प्लास्टिक जब्त की गई है। सिटी जोन की टीम ने देर शाम नंदग्राम, राजनगर एक्सटेंशन समेत कई क्षेत्रों में अभियान चलाकर करीब आठ किलो प्लास्टिक जब्त कर 10 हजार से अधिक का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed