फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

आईसीएसई : अविका, तनीषा और ऋषिका बनीं जनपद टॉपर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
आईसीएसई : अविका, तनीषा और ऋषिका बनीं जनपद टॉपर
विज्ञापन

गाजियाबाद। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के रविवार को घोषित हुए आईसीएसई (10वीं) के नतीजों में एक बार फिर लड़कियों ने परचम लहराया। 10वीं के घोषित हुए परिणाम में होली चाइल्ड स्कूल की छात्रा अविका सिंह, सेंट पॉल एकेडमी की छात्रा तनीषा सांगवान और होली ऐंजल्स साहिबाबाद की छात्रा ऋषिका जैन 98.80 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से जिला टॉपर बनीं। आईसीएसई में होली एंजल्स साहिबाबाद की छात्रा बाकुल अत्री ने 98.60 फीसदी अंक पाकर जनपद में दूसरा स्थान हासिल किया।
98.40 प्रतिशत अंक लाकर होली चाइल्ड स्कूल की छात्रा निष्ठा जैन, सेंट मैरी स्कूल की छात्रा मिमांशा त्यागी और सेंट जोसेफ एकेडमी के छात्र कुश कुमार संयुक्त रूप से जनपद में तीसरे स्थान पर रहे। आईसीएसई के बेहतरीन परिणाम ने विद्यार्थियों को खुश होने का मौका दिया। आईसीएसई का ओवरऑल परिणाम 99.4 फीसदी रहा। इस बार 10वीं में 1480 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें 856 छात्राएं और 624 छात्र शामिल थे। ऐसे में इस बार कुल 1471 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की।
विज्ञापन

दसवीं में जनपद में चौथे स्थान पर छह विद्यार्थियों ने जगह बनाई। होली चाइल्ड स्कूल की छात्रा अक्षिता गर्ग, फातिमा कांवेंट की वनीशा यादव, सेंट मैरी स्कूल के अग्रिम चौधरी, अमोलिक अग्रवाल, फाल्गुन शर्मा और वंशिका 98.2 फीसदी अंक हासिल कर संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहीं। पांचवें स्थान पर रहीं सेंट पॉल एकेडमी की छात्रा गुंजन अग्रवाल ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए। रविवार के दिन रिजल्ट आने के कारण अधिकांश स्कूलों में ताला लटका नजर आया। होली चाइल्ड, इंग्राहम इंस्टीट्यूट, सेंट मैरी स्कूल में कुछ चहल पहन देखने को मिली। दसवीं में बेहतरीन अंक पाकर छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

90 फीसदी से अधिक अंक वालों की बढ़ी संख्या
आईसीएसई के परिणाम में 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या में भी इजाफा हुआ। सेंट जोसेफ एकेडमी में 264 में से 70 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। दूसरी ओर 80 फीसदी से ज्यादा अंक पाने वालों की संख्या 93 रही। सेंट मैरी स्कूल में 176 विद्यार्थियों ने आईसीएसई परीक्षा उत्तीर्ण की। इनमें से 35 फीसदी विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। राजनगर स्थित सेंट पॉल एकेडमी में कुल 58 विद्यार्थियों के 90 फीसदी से अधिक अंक आए। वहीं, 95 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 23 रही। नंदग्राम स्थित फातिमा कान्वेंट के 29 विद्यार्थियेां ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed