{"_id":"62cdd168341be801071d29c8","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd241433594","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशन होगा कांवड़ मार्ग, बदली जाएंगी स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशन होगा कांवड़ मार्ग, बदली जाएंगी स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोशन होगा कांवड़ मार्ग, बदली जाएंगी स्ट्रीट लाइटें
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के लिए नगर निगम दुहाई से महामाया स्टेडियम तक मेरठ मार्ग को रोशन करेगा। इस मार्ग पर रैपिड रेल कॉरिडोर निर्माण की वजह से काम करने की जिम्मेदारी एनसीआरटीसी की है, लेकिन नगर निगम को पूर्व में लाइटें लगाने के लिए 5 करोड़ रुपये एनसीआरटीसी से मिल चुके हैं। ऐसे में अब इस फंड से बची हुई करीब दो करोड़ की रकम को मेरठ मार्ग को रोशन करने पर खर्च किया जाएगा।
मेरठ मार्ग पर नगर निगम ने पूर्व में स्ट्रीट लाइटें लगवाई थीं, लेकिन इनमें से अधिकांश खराब हो चुकी हैं और कई स्थानों पर अभी भी पोल लगाने की जरूरत है। दो साल बाद शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के लिए इस मार्ग को तैयार किया जा रहा है। स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने और बदलवाने की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि लाइटों की खरीद के लिए दरें पहले ही तय हो चुकी हैं। इन दरों पर मेरठ रोड की खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलवाया जाएगा और कुछ स्थान ऐसे पाए गए जहां नए पोल लगाने की जरूरत है। उनका कहना है कि जल्द ही यहां स्ट्रीट लाइटें रिपेयर कराने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के पास एनसीआरटीसी से मिला फंड मौजूद है।
कई विभागों के कर्मचारी कांवड़ यात्रा में करेंगे ड्यूटी
कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ मार्ग और निगम की ओर से लगाए जाने वाले दो शिविरों की साफ-सफाई, भंडारों के आसपास की सफाई, पथ प्रकाश की व्यवस्था और पानी की आपूर्ति के लिए टैंकरों का इंतजाम करने के लिए नगर निगम के कर्मचारियों की रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी लगाई जाएगी। नगरायुक्त ने बताया कि इसके लिए ड्यूटी चार्ट बना लिया गया है, दो दिन में इसे जारी कर दिया जाएगा। सफाई के लिए बनाई गई टीमें तीन पालियों में तैनात की जाएंगी।