{"_id":"62cdce99a3fc2a38c83868b2","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2414331156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाइयों और पिता पर हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगे भाइयों और पिता पर हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगे भाइयों और पिता पर हत्या का केस दर्ज
मुरादनगर। ईदगाह कॉलोनी चौड़ा खड़ंजा मार्ग पर सोमवार शाम को कोल्ड ड्रिंक पीने के दौरान विवाद में हुई गुफरान की हत्या में पुलिस ने नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उसके दोनों बेटे फरार चल रहे है। पुलिस ने हत्या में दो बेटों समेत पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एसओ सतीश कुमार ने बताया कि गुफरान हत्याकांड में नामजद निसार को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि सोमवार शाम को मेरे बेटे फैजान ईदगाह चौड़ा खड़ंजा पर गया था, जहां एक दुकान पर गुफरान का भाई फरमान कोल्ड ड्रिंक पी रहा था। किसी बात को लेकर फैजान व फरमान के बीच कहासुनी हो गई, मामला गाली-गलौच तक पहुंच गया। शोर सुनकर हम लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच मौके पर फरमान का भाई गुफरान भी आ गया। निसार ने बताया मैंने व मेरे बेटे फैजान ने गुफरान उर्फ काले के हाथ पकड़े। इसके बाद इरशाद ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान कर दिया। एसओ ने बताया कि फरार चल रहे फैजान व इरशाद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम लगी हैं।