फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा में तैनात होगी इम्पेक्ट प्रोटेक्शन व्हीकल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा में तैनात होगी इम्पेक्ट प्रोटेक्शन व्हीकल
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) की ओर से कई कदम उठाए जाएंगे। कांवड़ मार्ग पर चल रहे रैपिड रेल के निर्माण कार्य के बारे में श्रद्धालुओं को पहले से सचेत करने के लिए इंपेक्ट प्रोटेक्शन व्हीकल (बड़ी लाइट वाले वाहन) तैनात किए जाएंगे। व्हीकल की मदद से हरिद्वार से आने और जाने वाले लोगों को साइट पर चल रहे निर्माण कार्य का दूर से ही पता चल जाएगा।

व्हीकल में लगी बड़ी लाइटों की मदद से यात्री चल रहे कार्य के बारे में पहले से सचेत हो जाएंगे। हाईवे पर मेरठ तिराहे से दुहाई, मरादनगर होते हुए मोदीनगर तक विभिन्न स्थानों पर व्हीकल को लगाया जाएगा। रैपिड रेल कॉरिडोर के कार्य के चलते जगह-जगह बैरीकेडिंग की गई है। मार्ग को चौड़ा करने के लिए बैरीकेडिंग को थोड़ा पीछे खिसकाने का काम लगातार जारी है। एनसीआरटीसी की ओर से ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन की मदद से कार्य किया जा रहा है। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed